पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विवाद में घिर गए हैं। चुनावी रैली के दौरान एक ऐतिहासिक तथ्य को लेकर हुई चूक ने विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है।
पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, स्वामी विवेकानंद कहा करते थे- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया क्योंकि यह प्रसिद्ध नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का है, स्वामी विवेकानंद का नहीं।
योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता आक्रामक हो गए हैं। सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, योगी आदित्यनाथ, अपने तथ्य सही करें। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। कृपया वापस जाकर उत्तर प्रदेश में फैंटा पिएं और बंगाल को अकेला छोड़ दें।
वहीं, टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने भी तंज कसते हुए कहा, भाजपा की बंगाल के प्रति अज्ञानता हर दिन उजागर हो रही है।
गलती के विवाद के बीच, सीएम योगी ने अपनी रैलियों में ममता सरकार पर सीधा हमला जारी रखा। पश्चिम मेदिनीपुर में उन्होंने कहा कि TMC का मतलब टेरर, माफिया राज और करप्शन है। उन्होंने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि राज्य में महिलाएं, व्यापारी और किसान कोई भी सुरक्षित नहीं है।
योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को बंगाल की अर्थव्यवस्था और भविष्य के लिए अंतिम अवसर करार दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह यूपी ने अपनी कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार किया है, वही मॉडल बंगाल में भी विकास ला सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दशकों में कांग्रेस, वामदल और अब टीएमसी के शासन ने बंगाल की औद्योगिक और सांस्कृतिक विरासत को नष्ट कर दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुनें।
*The utter & shameful illiteracy of the @BJP4India on Bengal is exposed every day again and again. No @myogiadityanath Ji, it was NOT Swami Vivekananda but Netaji Subhas Chandra Bose who uttered the iconic slogan, Give me blood, I promise freedom. Go home @BJP4India . Don’t even… pic.twitter.com/672DjaGUkb
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) April 20, 2026
बाबर आजम का ऐतिहासिक धमाका: टी20 क्रिकेट में तोड़ा गेल और कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड
गुवाहाटी में जलप्रलय : 8 घंटे की मूसलाधार बारिश ने थामी शहर की रफ्तार, एक महिला की मौत
स्टंट का नशा और सड़क पर मौत का लाइव वीडियो: एक ही परिवार के 3 भाइयों की जान गई
परशुराम जयंती पर मेरठ की डिप्टी एसपी का सख्त अंदाज, फरसा लहराने वालों को दी खुली चेतावनी
IPL 2026: हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
लग्जरी गाड़ियों को छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
शशांक सिंह की बड़ी चूक और श्रेयस अय्यर का बचाव : पोंटिंग के गुस्से के बीच क्या हुआ?
दुनिया की एक-तिहाई तेल सप्लाई कर देंगे तबाह : ट्रंप की धमकी पर ईरान का करारा पलटवार
क्या प्रीति जिंटा के स्टार से गुपचुप मिल रहे हैं संजीव गोयनका? वायरल वीडियो का सच आया सामने
सुपौल में जमीन के लिए खूनी खेल: आधी रात को घर में घुसकर युवक को मारी गोली