आईपीएल के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक अलग चेहरा देखने को मिला है। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली करीबी हार के बाद युवा वैभव मैदान पर ही भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।
इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए वैभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 16 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैच के बाद वैभव काफी निराश और हताश बैठे हैं। अपनी जर्सी नंबर 03 पहने वैभव कभी टोपी से चेहरा छिपाते दिखे, तो कभी आंसू पोंछते नजर आए। हार का दुख इस युवा खिलाड़ी के मासूम चेहरे पर साफ झलक रहा था।
साथी खिलाड़ियों ने बंधाया ढांढस मैदान पर वैभव को इस हाल में देख कोलकाता नाइटराइडर्स के एक साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे। उन्होंने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना दी। खेल भावना का परिचय देते हुए उन्हें हार-जीत को खेल का हिस्सा बताने का प्रयास किया गया। इस वीडियो को अब तक सवा लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
एक और अर्धशतक से चूके वैभव मैच की बात करें तो वैभव ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के जड़कर 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। वह अर्धशतक के करीब थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे। रमनदीप सिंह ने उनका बेहतरीन कैच लपका।
केकेआर की शानदार वापसी राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को 157 रनों का लक्ष्य दिया था। एक समय केकेआर 85 रनों पर अपने 6 विकेट गंवाकर बेहद संकट में थी। लेकिन रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) के बीच हुई 76 रनों की अटूट साझेदारी ने बाजी पलट दी। केकेआर ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
लगातार दूसरी हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि पहली जीत के बाद केकेआर नौवें स्थान पर है।
*Yesterday Vaibhav Sooryavanshi was spotted crying after the game… This guy is unbelievable! Whether he gets out early or the team loses, he wears his heart on his sleeve. Honestly, that’s that 15-year-old mindset I know I would’ve been doing the exact same thing at that age! 🤣… pic.twitter.com/Ug6X4gVqks
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 20, 2026
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, विराट कोहली के करीब पहुंचा यह युवा सितारा
फतेहपुर की चाय पर गरमाई यूपी की सियासत: अखिलेश यादव ने चायवाले को दी पीतल की ताकत
मौत के मुंह से लौटे नाविक की जुबानी: भारत से लौटते ईरानी युद्धपोत पर कैसे हुआ हमला?
नागपुर में NGO का काला सच : लड़कियों का यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का आरोप, प्रमुख गिरफ्तार
भागलपुर में दरिंदगी: 10 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव
बिहार में अग्निपरीक्षा : 43 डिग्री पर पहुंचा पारा, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश से राहत
सऊदी अरब में डोभाल की चाणक्य नीति : क्या पाकिस्तान का इस्लामिक NATO सपना होगा चकनाचूर?
ओमान सागर में तनाव चरम पर: अमेरिकी जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला, युद्ध के मुहाने पर खाड़ी
झालमुड़ी के चक्कर में अटकी झारखंड के CM की उड़ान? TMC के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप
कानपुर: पिता ने नींद में ली 11 साल की जुड़वां बेटियों की जान, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल— मेरे पति को फांसी दो