महाराष्ट्र के नागपुर में टीसीएस (TCS) कांड के बाद एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। वंचित बच्चों के लिए काम करने का दावा करने वाले एक एनजीओ (NGO) के मुखिया रियाज फाजिल को यौन शोषण, धार्मिक दबाव और साइबरस्टॉकिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
केबिन में बुलाकर की अश्लील हरकतें पीड़िता, जो उक्त एनजीओ में एचआर हेड के पद पर कार्यरत थी, ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 18 जुलाई 2024 को उसके जन्मदिन के बहाने उसे केबिन में बुलाया। वहां आरोपी ने जबरदस्ती उसे चूमा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि नौकरी खोने के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। उसने यह भी बताया कि आरोपी ने सीसीटीवी बंद करके भी उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की।
धार्मिक कट्टरता का जाल शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने कर्मचारियों पर धार्मिक दबाव बनाता था। पीड़िता की बहन, जो उसी एनजीओ में प्रोजेक्ट मैनेजर थी, पर एक विशेष धर्म की प्रार्थना करने और कट्टरपंथी पहनावे को अपनाने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोपी रियाज फाजिल पर आरोप है कि वह एनजीओ की आड़ में हिंदू लड़कियों को इस्लाम अपनाने और कलमा पढ़ने के लिए उकसाता था।
साइबरस्टॉकिंग और मानहानि आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए फर्जी अकाउंट बनाकर कर्मचारियों की जासूसी करने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी न केवल उसे परेशान करता था, बल्कि उसके परिवार के सदस्यों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। पूर्व कर्मचारियों की मां को फोन कर उन्हें कॉल गर्ल जैसे आपत्तिजनक शब्द कहना उसकी मानसिकता को दर्शाता है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच का दायरा घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामला सामने आते ही एटीएस (ATS) भी हरकत में आ गई है। अब एनजीओ के वित्तीय स्रोतों, विदेशी फंडिंग और इसके गरीब बच्चों को पढ़ाने के दावों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी रियाज फाजिल को गिरफ्तार कर 23 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया है।
*Mohammad Riyaz ran an NGO named Padhe Ham Padhaye Ham in Nagpur.
— Team Hindu United (@TeamHinduUnited) April 19, 2026
There, he focused on Hindu girls, encouraging them to offer namaz, read the Kalma, and accept Islam.
He is accused of trying to touch one girl s chest and forcing her hand inside her pants.
When one girl… pic.twitter.com/rCCntqbTjg
अफसोस... ऑटोग्राफ नहीं ले सका : पीएम मोदी के साथ झालमुड़ी खाने वाले दुकानदार की जुबानी
जब पीएम मोदी भी खुद को रोक न पाए: बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के इतने दीवाने क्यों हैं लोग?
हम विश्वगुरु नहीं हैं, भारत कभी विश्वगुरु था : मुरली मनोहर जोशी के बयान से मचा सियासी बवाल
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का राज खत्म, इस युवा बल्लेबाज ने स्ट्राइक रेट के मामले में मचाया कोहराम
# लेंसकार्ट शोरूम में बवाल: बीजेपी नेता नाजिया इलाही का स्टाफ से तीखा सवाल- क्या यहाँ शरिया लागू करना है?
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का विजय रथ जारी, लखनऊ को 54 रनों से रौंदा
IPL 2026: जोफ्रा आर्चर का जादुई स्पेल, पहली ही गेंद पर मचाया तहलका
गंगा किनारे बने मेड इन इंडिया इंजन अब अफ्रीका की पटरियों पर मचाएंगे धूम
पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान वार्ता, ट्रंप ने दी बुनियादी ढांचा तबाह करने की धमकी
बंगाल में पीएम मोदी का झालमुड़ी कनेक्शन : दुकानदार के सवाल पर दिया मजेदार जवाब