अफसोस... ऑटोग्राफ नहीं ले सका : पीएम मोदी के साथ झालमुड़ी खाने वाले दुकानदार की जुबानी
News Image

झारग्राम: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनूठा अंदाज देखने को मिला। झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद लौटते वक्त पीएम का काफिला अचानक एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान के सामने रुका। वहां दुकानदार विक्रम शॉ की किस्मत उस वक्त चमक उठी जब देश के प्रधानमंत्री ने उनकी दुकान का रुख किया।

अचानक रुक गया काफिला पीएम मोदी सभा स्थल से हेलीपैड की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे विक्रम शॉ की दुकान पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री को अपने सामने देखकर विक्रम स्तब्ध रह गए। विक्रम ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम कभी उनकी दुकान पर आएंगे।

पीएम ने पूछा हाल-चाल, लिए पैसे विक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उनसे बेहद सादगी से बात की। उन्होंने सबसे पहले विक्रम का नाम पूछा और उनका हाल-जाना। इसके बाद उन्होंने झालमुड़ी बनाने का आग्रह किया। जब विक्रम ने पैसे लेने से मना किया, तो पीएम ने जोर देकर पैसे दिए। बातचीत के दौरान पीएम ने विक्रम के माता-पिता, उनकी पढ़ाई और उनके काम के बारे में भी पूछा।

गरीबी और संघर्ष की कहानी विक्रम ने पीएम को बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें नौवीं कक्षा के बाद ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। अपनी आय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे रोज 1,000 से 1,200 रुपये कमा लेते हैं, जिससे उनके परिवार का गुजारा चलता है। पीएम ने बिहार के गयाजी जिले से जुड़े विक्रम के परिवार के बारे में भी जानकारी ली।

काश ऑटोग्राफ ले पाता पूरे घटनाक्रम से उत्साहित विक्रम ने मुस्कुराते हुए एक छोटा सा मलाल भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उनकी दुकान पर आना उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन इतनी हड़बड़ी में वे पीएम से ऑटोग्राफ नहीं ले सके।

झारग्राम के लिए गर्व का पल स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा अविस्मरणीय रहा। लोगों का कहना है कि इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति का एक छोटे दुकानदार के पास रुकना और झालमुड़ी का आनंद लेना न केवल झारग्राम बल्कि पूरे बंगाल के लिए एक बड़ी बात है। पीएम ने वहां मौजूद बच्चों और महिलाओं के साथ भी समय बिताया और झालमुड़ी साझा की।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जनता घबराए नहीं, पापा अभी भी हैं : डिप्टी CM पद ठुकराने के बाद निशांत कुमार ने भरी हुंकार

Story 1

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की दो टूक: सुप्रीम लीडर के आदेश पर ही खुलेगा रास्ता, किसी बेवकूफ के ट्वीट पर नहीं

Story 1

होर्मुज संकट के बीच संकटमोचक बना भारत का विझिंजम पोर्ट, ग्लोबल शिपिंग का नया केंद्र

Story 1

बीजिंग हाफ मैराथन: इंसानों से भी तेज दौड़े रोबोट्स, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Story 1

ध्रुव जुरेल की जादुई स्टंपिंग: धोनी की याद ताजा कर कैमरून ग्रीन को किया हैरान, देखें वीडियो

Story 1

75 इंच तक के Xiaomi Mini LED टीवी की भारत में एंट्री: प्री-बुकिंग शुरू, मिल रही है 4 साल की वारंटी

Story 1

वायरल वीडियो: हाथ में नींबू और मैदान पर जादू , शिवम दुबे के आउट होते ही मचा बवाल

Story 1

मलेशिया में भीषण अग्निकांड: 1,000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर

Story 1

वैभव सूर्यवंशी का अहंकार और वरुण चक्रवर्ती का जवाब : ईडन गार्डन्स में गरमाया माहौल

Story 1

अंतरिक्ष से चमकते यूपी-बिहार: नासा की तस्वीरों में कैद भारत की उजाले वाली क्रांति