कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपनी फुर्ती से सबका दिल जीत लिया। केकेआर के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन के खिलाफ की गई उनकी स्टंपिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है।
धोनी जैसी फुर्ती और सटीक निशाना पारी का पांचवां ओवर रवि बिश्नोई डाल रहे थे। कैमरून ग्रीन आक्रामक शॉट खेलने के लिए क्रीज से काफी आगे निकल आए। गेंद लेग साइड की ओर वाइड जा रही थी, जिसे देख ग्रीन का संतुलन बिगड़ गया।
जुरेल ने हवा में डाइव लगाकर गेंद को लपका। गिरते हुए संतुलन और स्टंप से काफी दूर होने के बावजूद, जुरेल ने बिना समय गंवाए सीधे थ्रो स्टंप्स पर दे मारा। ग्रीन क्रीज में लौटने का मौका भी नहीं ढूंढ सके और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इस पल को देखकर फैंस को महान महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग की याद आ गई।
ग्रीन की पारी का हुआ अंत कैमरून ग्रीन अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर केकेआर की पारी को संभालने की कोशिश की थी, लेकिन जुरेल की इस जादुई स्टंपिंग ने रॉयल्स को मैच में वापस ला खड़ा किया। ग्रीन के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम ने दबाव बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
रिंकू और अनुकूल ने पलटी बाजी भले ही जुरेल ने शानदार स्टंपिंग की, लेकिन अंत में जीत केकेआर की हुई। केकेआर ने 85 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 76 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।
इस साझेदारी के दम पर केकेआर ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। यह साझेदारी आईपीएल इतिहास में 7वें या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।
*THAT’s SOME STUMPING! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
🎥 Dhruv Jurel off balance & diving away from the stumps but hits the target 🎯
Updates ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/lqjSajx2iO
आईपीएल के गोल्डन बॉय वैभव सूर्यवंशी: सिर्फ 1 साल में तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
मौत के साथ सेल्फी रेस : रोंगटे खड़े कर देगा मऊगंज हादसे का वायरल वीडियो
IPL 2026: प्रियांश-कूपर की आतिशी बल्लेबाजी से गूंजा स्टेडियम, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: राष्ट्रपति ली के स्वागत में बोले जयशंकर—‘संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
हैदराबाद के नवाबों ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नीतीश-ईशान का घातक वार
महिला आरक्षण बिल पर आर-पार: योगी ने बताया द्रौपदी का चीरहरण , अखिलेश ने कहा बीजेपी की बदनीयत
दिल्ली से रोहतक का सफर अब होगा आसान, सड़कों पर उतरीं नई इलेक्ट्रिक बसें
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी कहर: मुश्किल पिच पर गेंदबाजों का किया बुरा हाल
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की दो टूक: सुप्रीम लीडर के आदेश पर ही खुलेगा रास्ता, किसी बेवकूफ के ट्वीट पर नहीं
शतक से चूके प्रियांश आर्या, पर प्रीति जिंटा के स्टैंडिंग ओवेशन ने जीत लिया दिल!