आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के दो युवा सितारों ने लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। मुल्लांपुर के मैदान पर प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की जोड़ी ने रनों की ऐसी बारिश की कि विपक्षी गेंदबाज बेबस नजर आए।
प्रियांश आर्य का विस्फोटक प्रदर्शन जर्सी नंबर-18 पहने प्रियांश आर्य ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 252 से भी अधिक रहा। शतक के बेहद करीब पहुंचने के बाद मणिमारन सिद्धार्थ ने उन्हें आउट कर इस तूफानी पारी पर विराम लगाया।
कूपर कोनोली का दमदार साथ अपने डेब्यू सीजन में खेल रहे 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 46 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। कोनोली को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया, लेकिन तब तक वे मैच को पंजाब की झोली में डाल चुके थे।
182 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी हुई। यह साझेदारी आईपीएल में पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है। इस आक्रामक बल्लेबाजी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने में भी मदद की।
पंजाब किंग्स के लिए शीर्ष 3 पार्टनरशिप:
दोनों टीमों की प्लेइंग 11: पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
*WELL PLAYED, PRIYANSH ARYA 🥶
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 19, 2026
- Priyansh Arya missed a well deserving Hundred by just 7 runs, he scored 93 runs from just 37 balls including 4 fours & 9 sixes, What a knock, the Delhi boy is ruling for Punjab. pic.twitter.com/MGtl8GXw7j
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का राज खत्म, इस युवा बल्लेबाज ने स्ट्राइक रेट के मामले में मचाया कोहराम
महिला आरक्षण बिल पर आर-पार: योगी ने बताया द्रौपदी का चीरहरण , अखिलेश ने कहा बीजेपी की बदनीयत
कर्पूरी ठाकुर की विरासत और एमके स्टालिन का द्रविड़ मॉडल : 2026 के लिए क्या है मास्टरस्ट्रोक?
29 अप्रैल तक सरेंडर करो, वरना 4 मई को हिसाब होगा : झाड़ग्राम में मोदी की TMC को खुली चुनौती
वापस जाओ, रास्ता बंद है : होर्मुज में ईरानी नेवी ने भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
12 साल में कुछ नहीं किया : महिला आरक्षण पर पीएम मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का तीखा पलटवार
अखिलेश यादव का अनोखा गिफ्ट : चायवाले के घर पहुंचे पीतल के बर्तन, सरकार पर साधा निशाना
इजराइल के एक फैसले पर भड़के 16 मुस्लिम देश, सोमालिया की संप्रभुता को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद
स्मार्ट मीटर पर सियासी संग्राम: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, लगाए ईवीएम जैसे धांधली के आरोप
लाइव मैच में घुसा ट्रैक्टर, पिच खोदकर तहस-नहस की; महाराष्ट्र में मचा बवाल