चीन के बीजिंग में हाल ही में आयोजित ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ-मैराथन ने तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी है। इस अनूठी दौड़ में इंसानों के साथ 100 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने हिस्सा लिया और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया।
इंसानों का रिकॉर्ड चकनाचूर इस दौड़ का मुख्य आकर्षण ‘लाइटनिंग’ (Lightning) नाम का रोबोट रहा। Honor कंपनी द्वारा विकसित इस रोबोट ने 21.1 किलोमीटर की दौड़ मात्र 50 मिनट 26 सेकेंड में पूरी की। हैरान करने वाली बात यह है कि यह समय मानव विश्व रिकॉर्ड (57:20 मिनट) से भी लगभग 7 मिनट कम है।
पोडियम पर रोबोट्स का कब्जा दौड़ में Honor की टीमों का दबदबा रहा और उन्होंने पोडियम के तीनों स्थान हासिल किए। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे रोबोट्स ने भी क्रमशः 51 और 53 मिनट के भीतर रेस पूरी की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव धावकों और रोबोट्स के ट्रैक के बीच बैरियर लगाए गए थे।
लिक्विड कूलिंग और एआई का कमाल इन रोबोट्स की तेज रफ्तार के पीछे स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली उन्नत लिक्विड कूलिंग तकनीक का हाथ है, जिसने दौड़ के दौरान मशीनों को ठंडा रखा। वहीं, पिछले साल के मुकाबले इस बार बड़ा बदलाव यह था कि लगभग 40% रोबोट्स पूरी तरह से ऑन-बोर्ड सेंसर और एआई (AI) का उपयोग करके खुद रास्ता तय कर रहे थे, जबकि पिछले साल ये रिमोट से नियंत्रित थे।
भविष्य की एक झलक यह आयोजन रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन की तेजी से बढ़ती महारत को दर्शाता है। पिछले साल इसी इवेंट में सबसे तेज रोबोट को रेस पूरी करने में 2 घंटे 40 मिनट से ज्यादा का समय लगा था। महज एक साल के भीतर आया यह सुधार विशेषज्ञों को चौंका रहा है।
इस दौड़ को देखने वाले युवा छात्रों का मानना है कि यह एआई-संचालित युग की शुरुआत है। इंजीनियरिंग के छात्र चू तियानकी ने कहा, AI का इतना सटीक प्रदर्शन देखकर हम हैरान हैं, इसने रोबोटिक्स के क्षेत्र में करियर बनाने की नई प्रेरणा दी है।
Just wrapped up: Beijing Yizhuang Humanoid Robot Half Marathon 2026.
— Tesla Aaron L (@TeslaAaronL) April 19, 2026
Champion: Honor’s “Lightning” robot finished in 50:26 — smashing the human half-marathon world record by ~17 minutes. pic.twitter.com/3B4XUPrYSS
जंगलराज से मुक्ति और विकास का संकल्प: कोलकाता की गलियों में गरजे CM मोहन यादव
होर्मुज टेंशन के बीच भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षा कवच , 12,980 करोड़ के बीमा पूल को मंजूरी
भारतीय जहाजों पर हमले से गरमाया मामला, सफाई देने उतरे ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि
पाकिस्तान का बड़ा दांव: बांग्लादेश सीरीज के लिए नई टीम और नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान
क्या SRH के फैन ने किया काला जादू ? शिवम दुबे का विकेट गिरने से ठीक पहले का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो फेज-4: आरके आश्रम मार्ग पर मुख्यमंत्री ने कसी कमर, निर्माण कार्य की समीक्षा
एयर इंडिया में बिंदी-सिंदूर पर बैन? वायरल गाइडलाइन ने मचाया बवाल, कंपनी ने दी सफाई
4, 4, 4, 6, 6: अभिषेक शर्मा का तूफानी धमाका, महज 15 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
शूटिंग के सेट पर वरुण तेज हुए घायल, सर्जरी के बाद एक्टर ने दी अपनी सेहत की जानकारी
चलती थार की छत पर स्टंट पड़ा भारी, नशे में धुत्त लड़की का गिरा संतुलन