पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है और राजनीतिक पारा चरम पर है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता और मेदिनीपुर में धुआंधार प्रचार कर सियासी माहौल को गरमा दिया है। कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के लिए समर्थन मांगा।
जनता का मूड: ठहराव नहीं, परिवर्तन चाहिए डॉ. मोहन यादव ने कमरहाटी के वार्ड क्रमांक 24 और 112 में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। लोगों ने उनसे रोजगार, महंगाई और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे जमीन पर उतरेंगी।
बंगाल पिछड़ रहा है, डबल-इंजन सरकार जरूरी मीडिया से बातचीत में डॉ. यादव ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि आज जब देशभर के राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, तब बंगाल तुलनात्मक रूप से पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि विकास की असीम संभावनाओं के बावजूद कुशासन के कारण राज्य गर्त में जा रहा है।
टीएमसी सरकार पर सीधा निशाना मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब जंगलराज से मुक्ति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी शासन और टीएमसी के पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल ने राज्य की औद्योगिक और सांस्कृतिक समृद्धि को सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का पलायन राज्य की बदहाल स्थिति का सबसे बड़ा प्रमाण है।
सुरक्षा और घुसपैठ पर कड़े तेवर चुनावी बहस के दौरान डॉ. यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा उठाते हुए इसे राज्य की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण और राज्य की प्रगति के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य है।
मेदिनीपुर में ताकत का प्रदर्शन कमरहाटी के बाद मुख्यमंत्री ने मेदिनीपुर की खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि बंगाल जब तक देश की मुख्यधारा और डबल-इंजन सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर नहीं चलेगा, तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
डॉ. यादव का यह दौरा भाजपा के उस आक्रामक चुनावी एजेंडे को दर्शाता है, जिसमें वे विकास, महिला सुरक्षा और रोजगार को केंद्र में रखकर टीएमसी के शासन को चुनौती दे रहे हैं। अब देखना ये है कि यह सियासी गर्माहट चुनावी नतीजों में कितनी तब्दील होती है।
*बंगाल की जनता अब देश के साथ बंगाल को भी चलते देखना चाहती है...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 18, 2026
आज जब माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश समेत देश के सभी राज्यों ने अपनी प्रगति की रफ्तार बहुत तेज रखी है, तब बंगाल पिछड़ रहा है।
बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी है!@BJP4Bengal… pic.twitter.com/76L9ZY2w9u
विदेश यात्रा के लिए टैक्स क्लियरेंस अनिवार्य? सरकार ने वायरल दावे का सच बताया
व्हाइट हाउस में बर्गर का ड्रामा : ट्रंप बोले- राजनीति के लिए शर्मिंदगी भी मंजूर
दिल्ली मेट्रो फेज-4: सीएम रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, सख्त निर्देश- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
अपने घर की महिलाएं सांसद, दूसरों की बेटियों पर ताला : नारी शक्ति बिल पर विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी
मोदी सरकार के बिल पर संकट: अखिलेश यादव ने CM योगी का पुराना वीडियो निकालकर घेरा
ईशान किशन का अनचाहा सेंचुरी , IPL इतिहास में बना दिया यह शर्मनाक रिकॉर्ड
रेलवे का मेगा विस्तार: 403 KM नई लाइन और हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर को मंजूरी, बदलेगी देश की रफ्तार
IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा का दबदबा खत्म, CSK के इस घातक गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप
होर्मुज टेंशन के बीच भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षा कवच , 12,980 करोड़ के बीमा पूल को मंजूरी
भारत-रूस का ऐतिहासिक सैन्य समझौता: अब एक-दूसरे के बेस और बंदरगाहों का कर सकेंगे इस्तेमाल