आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के दौरान एक बड़ा इतिहास बन गया। हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की किस्मत ने एक बार फिर उन्हें धोखा दिया और टॉस गिरते ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
लगातार 6 टॉस हारने वाले पहले कप्तान चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही ईशान किशन की किस्मत ने साथ नहीं दिया। टॉस हारते ही किशन आईपीएल के 19 साल के इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 6 टॉस लगातार गंवाए हैं।
पैट कमिंस की जगह संभाल रहे मोर्चा रेगुलर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की बागडोर संभाले हुए हैं। यह ईशान के करियर का पहला मौका है जब उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, टॉस के मामले में उनका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है, लेकिन बतौर खिलाड़ी उनका प्रदर्शन शानदार है।
बल्ले से शानदार लय में हैं किशन कप्तानी भले ही टॉस जीतने में नाकाम रही हो, लेकिन ईशान किशन का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है। आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 5 मैचों में उन्होंने 42.60 की औसत से 213 रन बनाए हैं। वे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
मैच की स्थिति चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए चेन्नई ने अपनी टीम में मुकेश चौधरी और मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलशान मदुशंका को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ईशान किशन टॉस की हार को भूलकर अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिला पाएंगे।
“🚨 TOSS UPDATE 🚨
— Himanshi Budhwar (@Himansh27730) April 18, 2026
Chennai Super Kings opt to bowl 🟡
Ishan Kishan loses his 6th consecutive toss as captain 😳
CSK bring in Mukesh Choudhary & Matthew Short
Ayush Mhatre in Impact list
Dilshan Madushanka comes in for Sunrisers Hyderabad#SRHvsCSK #IPL2026 pic.twitter.com/WyVgjUWPQ6
रेजर : रवि बाबू का खूंखार अवतार, पिता को समर्पित है यह क्राइम-थ्रिलर
अजित अगरकर पर फिर जताया BCCI ने भरोसा, 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
प्रफुल्ल हिंगे का डेथ ओवर जादू: SRH ने रोमांचक मुकाबले में CSK को चटाई धूल
IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा का दबदबा खत्म, CSK के इस घातक गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप
मारवाड़ी बिजनेस का 1000 दिन फॉर्मूला: सफलता की गारंटी या महज एक मिथक?
होर्मुज में ईरान की गोलीबारी: भारतीय जहाज ने रेडियो पर पूछा- मंजूरी दी थी, फिर गोलियां क्यों चला रहे?
4, 4, 4, 6, 6: अभिषेक शर्मा का तूफानी धमाका, महज 15 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
चलती थार की छत पर स्टंट पड़ा भारी, नशे में धुत्त लड़की का गिरा संतुलन
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमला: भारत ने ईरानी राजदूत को तलब कर जताई कड़ी आपत्ति