नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम की राह में रोड़ा 12 सालों में पहली बार मोदी सरकार का कोई बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।
अखिलेश का डिजिटल वार अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखते हुए सुनाई दे रहे हैं। अखिलेश ने इसी वीडियो को ढाल बनाकर भाजपा की विचारधारा पर सवाल खड़े किए हैं।
घोर पुरातनपंथी सोच पर तंज सपा प्रमुख ने तीखे शब्दों में कहा कि जो लोग महिलाओं को आज भी घर के कामों और बच्चों तक सीमित रखने की सोच रखते हैं, वे महिलाओं के हितैषी कैसे हो सकते हैं? अखिलेश ने लिखा, जो लोग परिवार को नकारते हैं, वे महिला (परिवार की धुरी) को भी नकारते हैं। ऐसी दकियानूसी सोच वाली पार्टी से आज की महिलाओं को कोई उम्मीद नहीं है।
क्या था योगी का पुराना बयान? साझा किए गए वीडियो में योगी आदित्यनाथ यह कह रहे हैं कि किसी भी बड़े बिल को सदन में पेश करने से पहले पार्टी स्तर पर चर्चा होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है, तो जनप्रतिनिधियों की बात सुनी जानी चाहिए। सपा प्रमुख ने इसी को आधार बनाकर भाजपा के आंतरिक तंत्र पर निशाना साधा है।
प्रीपेड पीड़ित के बाद अब टी पीड़ित का नया मुद्दा राजनीतिक हमले के बीच, अखिलेश यादव ने फतेहपुर में चाय बेचने वाले का भी मुद्दा उठाया। सपा प्रमुख ने दावा किया कि उन्होंने जिस आत्मनिर्भर आर्यन की दुकान पर चाय पी थी, उसे फूड सिक्योरिटी विभाग द्वारा सैंपल लेने के नाम पर दुकान सील करने की धमकी दी गई है।
अखिलेश ने इसे टी पीड़ित (चाय पीड़ित) की नई श्रेणी करार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सभी चाय बेचने वाले पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से जुड़ जाएंगे और एक नई तरह की चाय की शुरुआत करेंगे, जिसका नाम होगा- पीडीए टी ।
*वो भाजपा क्या महिला की हिमायती बनती है, जिसकी सोच घोर पुरातनपंथी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 18, 2026
जो लोग परिवार को नकारते हैं, वो लोग दूसरी तरह से परिवार की धुरी मतलब महिला को भी नकारते हैं।
जिन भाजपाइयों या उन जैसे दक़ियानूसी सोच वाले लोगों ने दसों साल पहले ये कहा हो कि नारी अभी इतनी सक्षम नहीं हुई है… pic.twitter.com/krJAvsP2pk
IPL की वह शुरुआत: जब धोनी बने सबसे महंगे और आइकन प्लेयर्स का चला था दांव
कैमरन ग्रीन का गगनचुंबी छक्का: टाटा की 5-स्टार सियारा कार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
गायब होते वैज्ञानिक, डरे हुए सांसद और ट्रंप का बड़ा ऐलान: क्या अमेरिका में अब खुलेगा UFO का सबसे बड़ा राज?
होर्मुज पर ईरान की ओपन-शट नीति: क्या यह अमेरिका पर दबाव बनाने की कूटनीति है?
ट्रंप को ईरान की दो टूक: बीबी को ब्लॉक करें और चैन की नींद सोएं
होर्मुज में तनाव के बीच भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षा कवच, सरकार ने मंजूर किया 12,980 करोड़ का वॉर रिस्क फंड
संसद में महिला आरक्षण बिल की हार पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला: भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है
महिला आरक्षण बिल: नारी के अपमान पर मेजें थपथपा रहा था विपक्ष , PM मोदी का तीखा प्रहार
श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच: सचिन तेंदुलकर ने डिकोड किया उस 1 सेकंड का गणित
मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर दंगल , चलती सीढ़ियों पर भिड़ीं दो लड़कियां; वीडियो वायरल