तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने इस समुद्री रास्ते को हमेशा के लिए खुला रखने और अपनी न्यूक्लियर सामग्री अमेरिका को सौंपने पर सहमति जता दी है। ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए ट्रंप पर तीखा तंज कसा है।
दूतावास का तंज: बीबी को ब्लॉक करें जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को निशाने पर लेते हुए चार सलाह दी हैं। दूतावास ने लिखा कि ट्रंप को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और ज्यादा उत्साह नहीं दिखाना चाहिए। सबसे चर्चित सलाह में उन्होंने कहा, अपना फोन बंद करें, सोशल मीडिया पर पोस्ट करना छोड़ें और एक हफ्ते के लिए बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) को ब्लॉक कर दें। हल्का डिनर लें और चैन से सोएं।
ट्रंप का दावा और ईरान का पलटवार दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को कभी बंद न करने और अमेरिका के साथ मिलकर समुद्र से बारूदी सुरंगें हटाने का वादा किया है। इसके जवाब में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कहा कि ट्रंप ने एक घंटे के भीतर सात झूठ बोले हैं। ईरान ने स्पष्ट किया है कि न्यूक्लियर सामग्री सौंपने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत है।
होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख ईरान ने साफ कर दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को केवल इजरायल-लेबनान युद्धविराम के कारण व्यापारिक जहाजों के लिए खोला गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने उसके बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखी या दबाव बनाने की कोशिश की, तो उसके पास इस रास्ते को बंद करने का विकल्प हमेशा खुला है।
तनाव के बीच शांति वार्ता की चुनौती एक तरफ ट्रंप का कहना है कि जब तक ईरान के साथ 100% ट्रांजेक्शन डील नहीं हो जाती, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में होने वाली संभावित शांति वार्ता से पहले दोनों देशों के बीच बढ़ा यह तनाव कूटनीतिक प्रयासों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
1. Try not to show yourself too happy. Have a little prestige;
— Iran Embassy in Zimbabwe (@IRANinZIMBABWE) April 17, 2026
2. Never, (emphasize) never think to the new legal regime of the Strait of Iran. We will fix it;
3. Turn off the phone, relax, no more posts and, block Bibi for one week;
4. Eat a light dinner and sleep well. pic.twitter.com/dYicAvzvHn
महिला आरक्षण बिल: नारी के अपमान पर मेजें थपथपा रहा था विपक्ष , PM मोदी का तीखा प्रहार
हवा में उड़े क्लासेन, CSK के बल्लेबाज का किया काम तमाम; देखें हैरतअंगेज कैच की झलक
मच्छरदानी के अंदर सिमटी ड्यूटी: एक सिक्योरिटी गार्ड की मजबूरी ने झकझोरा लोगों का दिल
महिला आरक्षण बिल: ममता के अभेद्य किले में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी
सीएम धामी का सख्त रुख: 30 दिन से लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान, अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
देश में सिर्फ चार ही जातियां हैं : योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला, नारी आरक्षण और ट्रिपल तलाक पर दो टूक
सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही गरमाई बिहार की सियासत, पप्पू यादव का तीखा बयान- अब कुछ लोगों को यह पच नहीं रहा
सम्राट चौधरी पर तेजस्वी का तंज: मुख्यमंत्री तो बन गए, पर महिला आरक्षण और परिसीमन का गणित समझ नहीं आ रहा
मच्छरदानी में लिपटे गार्ड की तस्वीर ने खोली समाज की पोल: क्या हमने अपनी संवेदनाएं खो दी हैं?
सोती हुई महिला के ऊपर बैठा नागराज, वीडियो देख कांप जाएगी रूह