आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से रौंदकर टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
मुंबई का नेट रनरेट में सुधार इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर थी, जिसका नेट रनरेट -1.081 था। लेकिन गुजरात के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद मुंबई का रनरेट सुधरकर +0.067 हो गया है। इस जीत के साथ मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ते हुए 7वां स्थान हासिल कर लिया है।
तिलक वर्मा की तूफानी पारी मैच में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही थी। 12.3 ओवर में टीम का स्कोर सिर्फ 96/4 था, लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने मैच का रुख बदल दिया। तिलक ने 42 गेंदों में नाबाद 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने 199 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
गुजरात टाइटंस का शर्मनाक पतन 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर टीम की कमर तोड़ दी। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर (26) ही कुछ संघर्ष कर पाए। पूरी टीम महज 15.5 ओवर में 100 रनों पर सिमट गई।
गेंदबाजों का दबदबा मुंबई की गेंदबाजी बेहद घातक रही। अश्वनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, अल्लाह गजनफर और मिचेल सेंटनर को 2-2 विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया।
पॉइंट्स टेबल की स्थिति फिलहाल पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और अब तक टूर्नामेंट में अजय बनी हुई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस इस हार के बावजूद 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उनका नेट रनरेट काफी गिर गया है।
*IPL 2026 POINTS TABLE. 📈
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 20, 2026
- PBKS remains the only unbeaten team.
- KKR slips to the bottom. pic.twitter.com/Xe52EEBwCK
आज रात मच सकता है महाविनाश! ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की दहलीज पर दुनिया
कौन है उमर फारूक जहूर? जिसकी तस्वीर ने पाकिस्तान को दुनिया भर में किया शर्मिंदा
ज्ञानवापी पर संग्राम: कयामत तक मस्जिद ही रहेगी , धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन
क्या ढल रहा है मोदी युग का सूरज? मुरली मनोहर जोशी के बयान से बीजेपी में मची हलचल
कैसा हराया वाली AIMIM पार्षद सहर शेख पर लगा फर्जी सर्टिफिकेट का दाग, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक, गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की दमदार वापसी
कौन हैं दानिश मालेवार? रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने वाले इस युवा क्रिकेटर का क्या है सफर?
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार वापसी, एक जीत से बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
परशुराम जयंती पर मेरठ में बवाल: फरसा-डंडा लहराने वालों पर भड़कीं महिला DSP, वीडियो वायरल
भारत-कोरिया के बीच बढ़ेगा कल्चरल कनेक्शन : PM मोदी ने किया फ्रेंडशिप फेस्टिवल का ऐलान