नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच गहरे होते सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया।
भारत में सिर चढ़कर बोल रहा कोरियन फीवर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में के-पॉप (K-pop) और कोरियन ड्रामा की बढ़ती लोकप्रियता का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय युवा कोरियाई संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं। इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान लगातार बढ़ रही है।
2028 में होगा इंडिया-साउथ कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूती देने के लिए पीएम मोदी ने एक बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि भारत और दक्षिण कोरिया साल 2028 में इंडिया-साउथ कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच मानवीय और सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।
अयोध्या से कोरिया तक का पौराणिक नाता पीएम मोदी ने इस दौरान प्रिंसेस सुरीरत्ना और किंग किम सूरो की ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को भी याद किया। मान्यता है कि अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना ने 42 ईस्वी में कोरिया जाकर किंग किम सूरो से विवाह किया था। कोरिया में उन्हें क्वीन हियो ह्वांग-ओक के नाम से जाना जाता है, जो दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों का प्रतीक मानी जाती हैं।
ग्लोबल पॉप कल्चर का नया केंद्र पिछले कुछ वर्षों में बीटीएस (BTS), ब्लैकपिंक (BLACKPINK) और न्यूजीन्स (NewJeans) जैसे बैंड्स ने ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई है। भारत में भी ARMY जैसे प्रशंसक समूहों ने के-पॉप को मुख्यधारा का हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री का यह बयान दर्शाता है कि सॉफ्ट पावर के जरिए भारत और दक्षिण कोरिया अब रणनीतिक और सांस्कृतिक रूप से और भी करीब आ रहे हैं।
*#WATCH | Delhi | In a joint press statement with South Korean President Lee Jae Myung, PM Modi says, Today, K-pop and K-dramas are getting extremely popular in India. Similarly, the recognition of Indian cinema and culture is growing in Korea too. We are happy that President Lee… pic.twitter.com/tMDqkEYQHC
— ANI (@ANI) April 20, 2026
IPL 2026: हैदराबाद के गढ़ में दिल्ली की चुनौती, किसका पलड़ा रहेगा भारी?
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी संघर्ष: तलवारें चलीं, मची भगदड़ और लहूलुहान हुए श्रद्धालु
बंगाल चुनाव: इकबालपुर में सियासी घमासान, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
औकात में रहो! IPS को खुलेआम धमकी देकर फंसे बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी
# PM मोदी का झालमुड़ी ब्रेक और ममता का पलटवार: बंगाल चुनाव में ड्रामा बनाम जुड़ाव की जंग
रसोई गैस की किल्लत की खबरों पर विराम: घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, कमर्शियल सप्लाई भी पटरी पर
पीएम मोदी का झालमुड़ी कनेक्शन : क्या ये महज एक वीडियो है या चुनावी रणनीति का नया मास्टरस्ट्रोक?
वायरल वीडियो: गेम में मालिक ने की चीटिंग, तो स्मार्ट डॉगी ने रंगे हाथों ऐसे पकड़ा!
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से भड़के लोग, इसे बताया अघोषित नाकेबंदी
निमंत्रण नहीं मिला तो बौखलाया नेता, ट्रैक्टर से रौंद दी क्रिकेट मैच की पिच