पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में एलपीजी और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को लेकर बड़ी राहत भरी खबर दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है।
घरेलू गैस उपभोक्ता बेफिक्र रहें संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में गैस खत्म होने (Dryouts) की कोई सूचना नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को उनके सिलेंडर बिना किसी बाधा के मिलते रहेंगे। सरकार ने आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
कमर्शियल सप्लाई में 70% का सुधार होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली कमर्शियल गैस की आपूर्ति में पिछले कुछ समय में आई बाधाओं को काफी हद तक दूर कर लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, कमर्शियल सप्लाई को 70% तक बहाल कर दिया गया है। शेष आपूर्ति को भी जल्द ही 100% के स्तर पर लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।
आम जनता और परिवहन को प्राथमिकता प्राकृतिक गैस के वितरण के लिए सरकार ने एक स्पष्ट रणनीति बनाई है। सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू उपयोग (PNG) और सार्वजनिक परिवहन को सबसे ऊपर रखा गया है। इन दोनों क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति 100% सुनिश्चित की जा रही है ताकि दैनिक जीवन और यातायात पर कोई असर न पड़े।
22 राज्यों की बल्ले-बल्ले सरकार ने पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने वाले राज्यों के लिए विशेष प्रोत्साहन का ऐलान किया है। जो राज्य अपने यहां पीएनजी नेटवर्क तेजी से बढ़ा रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त लाभ के तौर पर 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी मुहैया कराई जा रही है। वर्तमान में देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस नीति का सीधा फायदा मिल रहा है।
#WATCH | Delhi | Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, Domestic LPG supplies are operating normally, with no reported dryouts. Commercial supplies were impacted but have been restored to 70%... For natural gas, 100%… pic.twitter.com/U6iL2svT4P
— ANI (@ANI) April 20, 2026
महिला आरक्षण बिल पर पप्पू यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- 2014 और 2019 में क्यों नहीं जागे?
बर्तन सोने में ढलवा लिए क्या? - चायवाले पर विवाद को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज
दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा बदलाव: DDU मार्ग और राजघाट पर इन रास्तों से बचें
अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव: ईरानी जहाज पर कब्जे के बाद तेहरान ने दी समुद्री डकैती की चेतावनी
ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग: कैमरून ग्रीन भी रह गए दंग, चीते को भी दे दी मात
मौत बनकर पीछे दौड़ा आदमखोर भालू! पिंजरे में फंसे जूकीपर का VIDEO देख थम जाएगी सांस
कांग्रेस नहीं, बंटवारे के लिए ओवैसी जिम्मेदार नहीं : गुजरात में गरजे असदुद्दीन ओवैसी
अब कार आपके पास चलकर आएगी: चीन की नई तकनीक से बुजुर्गों और दिव्यांगों का सफर होगा आसान
अजीत डोभाल का रियाद मिशन: सऊदी अरब के साथ रणनीतिक संबंधों को मिली नई ताकत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा अब मुफ्त नहीं: ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी