ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तकनीक का स्तर अब एक नई ऊंचाई पर है। चीन ने एक ऐसी क्रांतिकारी कार पेश की है, जो बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सफर को बेहद आसान बना देगी। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिट्रैक्टेबल सीट (Retractable Seat) है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तकनीक के वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। जैसे ही कार का दरवाजा खुलता है, गाड़ी की सीट अपने आप बाहर की ओर स्लाइड होकर बाहर आ जाती है।
सीट सिर्फ बाहर ही नहीं आती, बल्कि वह हल्की सी घूमकर सही स्थिति में रुक जाती है, ताकि यात्री उस पर आसानी से बैठ सके। बैठते ही, मोटराइज्ड सिस्टम के जरिए यह सीट बेहद स्मूद तरीके से वापस कार के अंदर जाती है और सुरक्षित लॉक हो जाती है।
यह इनोवेशन उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिन्हें चलने-फिरने में समस्या है।
इस सीट को केवल सुविधा के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर भी डिजाइन किया गया है। यह तकनीक दिखाती है कि भविष्य की कारें केवल तेज रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि हर तरह के यूजर के लिए एक्सेसिबल और फ्रेंडली होंगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो यह एक्सेसिबल मोबिलिटी (सुलभ परिवहन) की दिशा में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। अब बुजुर्गों को कार में सवारी करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।
A retractable car seat that glides out to greet you?🚗💡
— Yu Jing (@ChinaSpox_India) April 19, 2026
Yes please!
China s latest accessibility innovation is here to make rides smoother for seniors and people with disabilities. ♿🧡 pic.twitter.com/dWobDpMwQk
उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत
राशिद खान का बड़ा खुलासा: भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ठुकराकर चुना अपना वतन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा अब मुफ्त नहीं: ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी
क्रिकेट मैच में तांडव : निमंत्रण न मिलने पर नेताजी ने ट्रैक्टर से खोद डाली पिच
डिजिटल जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में स्व-गणना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, अब तक 26 हजार से ज्यादा नागरिक जुड़े
भारत-रूस रक्षा समझौते से पाकिस्तान में खलबली: पुतिन को मिली चेतावनी , एक्सपर्ट्स बोले- गलती कर रहे हैं मॉस्को
धुरंधर का मुकाबला करने चला पाकिस्तान, अपनी ही वेबसीरीज पर हुआ शर्मिंदा
PBKS vs LSG: तीन कैच छोड़ने के बाद शशांक सिंह को टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, वायरल हुआ वीडियो
बस एक बार बचा लो भगवान... : 4 घंटे हवा में मौत से जूझती रही फ्लाइट, वायरल वीडियो में दिखा खौफ
गढ़वा के नए कप्तान आशुतोष शेखर: अपराधियों में खौफ और जनता के साथ विश्वास ही प्राथमिकता