अफगानिस्तान क्रिकेट के सुपरस्टार और दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शुमार राशिद खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। राशिद ने स्वीकार किया है कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने पूरी तरह से ठुकरा दिया।
यह खुलासा उनकी आने वाली किताब राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम में किया गया है।
अधिकारियों ने दिया था ऑफर
किताब के अनुसार, राशिद को यह ऑफर आईपीएल 2023 के दौरान मिला था। उस वक्त वह गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे थे और उनकी गेंदबाजी का जलवा पूरी दुनिया देख रही थी। राशिद ने बताया कि एक उच्च पदस्थ भारतीय अधिकारी ने उन्हें भारत में बसने और यहीं की नागरिकता लेने का सुझाव दिया था।
राशिद ने अपनी किताब में लिखा, उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारे देश के हालात खराब हैं, तुम भारत में रहो। हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) देंगे, यहीं रहो और क्रिकेट खेलो।
देशभक्ति के आगे ठुकराई सुख-सुविधाएं
इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद हैरान जरूर थे, लेकिन उनका फैसला अडिग था। उन्होंने विनम्रता से उस बड़े अधिकारी से कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं और खेलता रहूंगा।
राशिद ने आगे स्पष्ट किया कि उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी नागरिकता का ऑफर मिला था। उन्होंने दो टूक कहा, अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा।
नंगरहार से ग्लोबल स्टार तक का सफर
राशिद खान की यह किताब उनके नंगरहार की गलियों से शुरू होकर वर्ल्ड क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने के प्रेरणादायक सफर को बयां करती है। यह खुलासा दिखाता है कि राशिद के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति उनकी भावनाओं का एक अहम हिस्सा है।
तमाम सुख-सुविधाओं और एक सुरक्षित भविष्य के ऑफर को ठुकराकर उन्होंने न केवल अफगान क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है, बल्कि दुनिया भर के खेल जगत के लिए एक बड़ी नजीर भी पेश की है।
When Rashid planned a surprise and it...🤐
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 10, 2026
Watch him take the First Time I challenge only on the Titans FAM App ➡️ https://t.co/14tcyFjzWH
[ Aava De | Rashid Khan | TATA IPL 2026 ] pic.twitter.com/KPHGoSSxTE
निमंत्रण न मिलने पर भड़का नेता, ट्रैक्टर से रौंद डाली क्रिकेट पिच; फाइनल मैच हुआ बर्बाद
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लात मारकर भगाऊंगा : हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से बंगाल की सियासत गरमाई
कानपुर: पिता ने नींद में ली 11 साल की जुड़वां बेटियों की जान, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल— मेरे पति को फांसी दो
100% चार्ज होते ही खुद सॉकेट से बाहर आ जाएगा आपका चार्जर! जानिए क्या है यह वायरल तकनीक
झुलसने को तैयार रहें: 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 9 राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट
फ्रिज खोलकर बादाम ले उड़ा बंदर, स्मार्ट चोर का वीडियो हुआ वायरल
रील के चक्कर में मौत से साक्षात्कार: थार की छत पर स्टंट कर रही नशेड़ी युवती गिरी धड़ाम
धुरंधर का मुकाबला करने चला पाकिस्तान, अपनी ही वेबसीरीज पर हुआ शर्मिंदा
करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है? : MP में 5 लोगों को थार से कुचलने वाले बेटे का बचाव करते हुए विधायक ने पुलिस को दी खुली धमकी
एक ही देश में दो मौसम! कहीं 45°C की आग , तो कहीं मूसलाधार बारिश; IMD का बड़ा अलर्ट