सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की भूख लोगों को किस हद तक अंधा बना रही है, इसकी एक भयावह तस्वीर सामने आई है। नशे में धुत एक युवती का चलती थार की छत पर स्टंट करते हुए वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार की छत पर दो युवतियां बैठी हैं। कार के अंदर मौजूद ड्राइवर गाड़ी को तेजी से दौड़ा रहा है।
एक चूक और सब खत्म वीडियो में दिख रहा है कि छत पर बैठी युवती खुद को संतुलित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन नशे के कारण उसका नियंत्रण खो गया। इसी बीच ड्राइवर ने अचानक कार की रफ्तार बढ़ाई, जिससे युवती अपना संतुलन नहीं संभाल पाई और सीधे सड़क पर आ गिरी। गिरने के बाद युवती अचेत (बेहोश) नजर आई।
मौत को दावत देता स्टंट वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि युवती बुरी तरह नशे में थी। उसके गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए। फिलहाल, युवती की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इस लापरवाही ने सभी को सकते में डाल दिया है।
लोगों में भारी आक्रोश यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @pradeepgr63 अकाउंट से साझा किया गया है। इसे देखकर नेटिज़न्स भड़के हुए हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसे स्टंट सिर्फ जानलेवा ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा हैं।
कमेंट सेक्शन में लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि स्टंटबाजी करने वालों और सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का मानना है कि फिल्मों के स्टंट को असल जिंदगी में आजमाने का अंजाम हमेशा खतरनाक होता है।
लड़की पूरी तरह से दारू के नशे में धुत्त है वह थार की छत पर बैठ जाती और ड्राइवर स्टंट कराने की कोशिश करता है लड़की तुरंत नीचे जाकर गिरती है।
— Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) April 16, 2026
ऐसे शराबियों के साथ में ऐसा होना बहुत जरूरी होता है ,अब आगे से ये कभी ऊपर नहीं बैठेगी 😂 pic.twitter.com/HisY39UjXy
हाईवे पर मौत का खेल: गाय बचाने के चक्कर में पलटी कार, चंद सेकंड के वीडियो ने उड़ाए होश
बाबर आजम के खिलाफ षड्यंत्र का खुलासा, पूर्व क्रिकेटर ने PSL के स्तर पर उठाए बड़े सवाल
WWE को अलविदा कह गए द बीस्ट ब्रॉक लेसनर, रिंग में ग्लव्स उतारकर फूट-फूटकर रोए दिग्गज रेसलर
फोन चार्जिंग का बदल गया तरीका! 100% होते ही फोन से खुद निकल जाएगा चार्जर
गुवाहाटी में जलप्रलय : 8 घंटे की मूसलाधार बारिश ने थामी शहर की रफ्तार, एक महिला की मौत
नागपुर में NGO का काला सच : लड़कियों का यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का आरोप, प्रमुख गिरफ्तार
मुंबई: लेंसकार्ट स्टोर में BJP नेता का हंगामा, हिंदू कर्मचारियों को जबरन लगाया तिलक
ग्लैमर से संसद तक: कौन हैं TMC की फायरब्रांड सायनी घोष, जिन्हें माना जा रहा ममता का उत्तराधिकारी?
समंदर में जंग : US मरीन कमांडोज ने घेरा ईरानी जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा अब मुफ्त नहीं: ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी