देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर और मध्य भारत में सूरज की तपिश जानलेवा साबित हो रही है, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में कब राहत मिलेगी? राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 अप्रैल तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 22 अप्रैल से लू का प्रकोप और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने 22 से 24 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राहत की उम्मीद 25 अप्रैल से है, हालांकि तब तक न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
हीटवेव का हाई-रिस्क जोन आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की प्रबल संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार:
गर्म रातों का भी रहेगा खतरा सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी लोगों को परेशान करेंगी। हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में वार्म नाइट्स (गर्म रातें) की चेतावनी दी गई है। साथ ही, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले एक हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की आशंका है।
सावधानी बरतें: ये इलाके रहेंगे उमस भरे दक्षिण भारत और तटीय इलाकों में गर्मी के साथ उमस (Humid weather) लोगों का बुरा हाल करेगी। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 23 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।
इन राज्यों में होगी बारिश एक तरफ जहां देश का बड़ा हिस्सा लू की मार झेल रहा है, वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम के मिजाज अलग हैं। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 21 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में तो 20 और 21 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
🔥 Heatwave Alert | IMD Update (19–23 April)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 19, 2026
Heatwave conditions are very likely over several parts of Northwest, Central & East India in the coming days.
📍 19–20 April : West Madhya Pradesh, Vidarbha, Chhattisgarh
📍 19–23 April: East Uttar Pradesh, East Rajasthan, East… pic.twitter.com/WPpwYvJ6JO
PBKS vs LSG: तीन कैच छोड़ने के बाद शशांक सिंह को टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, वायरल हुआ वीडियो
6 घंटे की वॉर्निंग, दागी तोप, फिर दबोच ली गर्दन: अरब सागर में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज को कैसे किया काबू?
कैरिबियन सागर में अमेरिकी सेना का घातक प्रहार: ड्रग्स के नाम पर लगातार उड़ाई जा रही हैं नावें
गुरुग्राम में नकली दवाओं का भंडाफोड़: 70 लाख के फर्जी इंजेक्शन जब्त
क्या ढल रहा है मोदी युग का सूरज? मुरली मनोहर जोशी के बयान से बीजेपी में मची हलचल
भारत-दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दिल्ली में भव्य स्वागत
भारत-दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: राष्ट्रपति ली के स्वागत में बोले जयशंकर—‘संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
दुनिया देखती रह गई, इजरायल ने बदल दिया नक्शा: सीजफायर की आड़ में बनाया बफर जोन !
मणिपुर का बफर जोन बना डेथ जोन : मासूम बच्चों की मौत से दहला राज्य, सड़कों पर उतरा जनाक्रोश
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला कौन? दीपक या विक्रम , नाम के इस खेल में फंसा पेंच