क्या ढल रहा है मोदी युग का सूरज? मुरली मनोहर जोशी के बयान से बीजेपी में मची हलचल
News Image

बीते कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि अपनों की ओर से भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। एपिस्टिन फाइल विवाद, भारत-अमेरिका व्यापारिक समीकरण, ईरान-इज़राइल युद्ध और संसद में डिलिमिटेशन बिल के विफल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या पीएम मोदी का जादुई प्रभाव अब कम होने लगा है।

मुरली मनोहर जोशी का तीखा प्रहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जोशी ने कहा, हमें आजकल खुद को विश्वगुरु नहीं कहना चाहिए। हम विश्व गुरु कभी थे, लेकिन आज हम वह नहीं हैं। यह बयान सीधे तौर पर उन दावों पर चोट है, जिनमें सरकार खुद को विश्वगुरु के रूप में पेश करती रही है।

बीजेपी के भीतर बढ़ती असहजता पीएम मोदी के खिलाफ सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर से भी स्वर उठने लगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी लंबे समय से पीएम की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। वहीं, मोदी पर किताब लिखने वालीं लेखिका मधु किश्वर ने भी प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुभवी नेता मुरली मनोहर जोशी का यह बयान इस बात का संकेत है कि पार्टी के भीतर भी सब कुछ सामान्य नहीं है।

‘जादूगर पकड़ा गया है’ - राहुल गांधी का हमला संसद के विशेष सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने डिलिमिटेशन बिल के गिरने को पैनिक रिएक्शन करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अब हर मोर्चे पर घिर चुके हैं। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, सच तो यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट का जादूगर, नोटबंदी का जादूगर, सिंदूर का जादूगर अब बेनकाब हो चुका है।

चुप्पी पर उठते सवाल राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी हस्तियों के बयान और अब घरेलू राजनीति में पार्टी के कद्दावर नेताओं की नाराजगी प्रधानमंत्री की साख के लिए एक बड़ी चुनौती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसे हमलों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी क्या किसी रणनीति का हिस्सा है, या फिर वह अब खुद का बचाव करने में पहले जैसी कुशलता नहीं दिखा पा रहे हैं?

देश की राजनीति में बढ़ती यह तल्खी आने वाले चुनावों और भाजपा के आंतरिक ढांचे में बड़े बदलावों की आहट दे रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंसान पीछे, रोबोट आगे: बीजिंग हाफ मैराथन में मशीन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Story 1

पटना की सड़कों पर जंजीर में बंधी नारी शक्ति, 33% आरक्षण के लिए फूटा आक्रोश

Story 1

परशुराम जयंती पर मेरठ की डिप्टी एसपी का सख्त अंदाज, फरसा लहराने वालों को दी खुली चेतावनी

Story 1

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, भावुक वीडियो वायरल

Story 1

बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की झालमुड़ी पर घमासान, टीएमसी ने लगाया आदिवासी अपमान का आरोप

Story 1

दुनिया देखती रह गई, इजरायल ने बदल दिया नक्शा: सीजफायर की आड़ में बनाया बफर जोन !

Story 1

कैच छोड़ने वाले शशांक को रिकी पोंटिंग से बचाने लगे श्रेयस अय्यर, वीडियो देख फैंस ने कहा- गजब बॉन्ड है

Story 1

PSL बनाम मुजरबानी: जब साइन ही नहीं किया कॉन्ट्रैक्ट, तो बैन कैसा?

Story 1

भारत-कोरिया का नया आगाज: 50 अरब डॉलर का लक्ष्य और डिजिटल ब्रिज से बदलेगी तस्वीर

Story 1

सरकारी दफ्तर में बादाम पॉलिटिक्स : फाइल गायब होने से परेशान शख्स ने मैडम की मेज पर बिखराए बादाम