हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तकनीकी खराबी के कारण विमान हवा में ही बेकाबू हो गया। करीब 4 घंटे तक आसमान में मंडराते विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
रविवार दोपहर 3 बजे हैदराबाद से हुबली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट (IC3401) का सफर सामान्य था। शाम 4:30 बजे इसे हुबली पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की लैंडिंग की कोशिश नाकाम रही और विमान अगले 4 घंटों तक आसमान में चक्कर काटता रहा। ईंधन खत्म होने की कगार पर था, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला हाथ जोड़कर, आंखें बंद किए सिसक-सिसक कर रो रही है। वह बार-बार कह रही है, भगवान, हमें बचा लो, बस एक बार बचा लो। विमान के अंदर का माहौल बहुत तनावपूर्ण था। कहीं से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं, तो कहीं यात्री हिम्मत हारते दिख रहे थे। कुछ यात्री इस बात से परेशान थे कि पायलट ऐसा क्यों कर रहा है।
डर के मारे यात्रियों का धैर्य पूरी तरह जवाब दे चुका था। लोग पायलट से गिड़गिड़ाने लगे कि उन्हें कहीं भी सुरक्षित उतार दें। कोई बेंगलुरु जाने की मांग कर रहा था तो कोई बेलगाम में लैंड कराने की विनती कर रहा था। हालांकि, पायलट लगातार यात्रियों को धैर्य बनाए रखने की अपील कर रहे थे, लेकिन विमान के अंदर का डर कम नहीं हो रहा था।
तमाम कोशिशों के बाद, रात करीब 7:30 बजे विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। जमीन पर कदम रखते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका आरोप था कि एयरलाइन ने उन्हें घंटों तक कोई सही जानकारी नहीं दी और उन्हें अंधेरे में रखा गया।
#Hubballi
— Arunkumar Huralimath (@arunkbh) April 20, 2026
Crosswind over Hubballi forced to divert @fly91_IN flight to #Bengaluru after four hours hovering over city. Passengers were anxious over extended holding time.@DeccanHerald @anithapailoor @HubliCityeGroup @Hubballi_Infra @hublimandi @Namma_Dharwad @Namma_HD pic.twitter.com/3amTIeu4c6
दुनिया देखती रह गई, इजरायल ने बदल दिया नक्शा: सीजफायर की आड़ में बनाया बफर जोन !
उधना स्टेशन का नरक : 16 घंटे की कतार, धक्का-मुक्की और बिखरते भरोसे की कहानी
महिला आरक्षण बिल पर पप्पू यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- 2014 और 2019 में क्यों नहीं जागे?
ग्लैमर से संसद तक: कौन हैं TMC की फायरब्रांड सायनी घोष, जिन्हें माना जा रहा ममता का उत्तराधिकारी?
बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड: क्रिस गेल और विराट कोहली को पछाड़कर बने टी20 किंग
समोसा खाने से पहले देख लें ये वीडियो, वेंडर की शर्मनाक हरकत देख भड़के लोग
लेंसकार्ट का मजहबी चश्मा ? तिलक-कलावा पर पाबंदी के आरोपों से मचा बवाल
अखिलेश यादव का अनोखा गिफ्ट : चायवाले के घर पहुंचे पीतल के बर्तन, सरकार पर साधा निशाना
करैरा तुम्हारे डैडी की है क्या? - बेटे को बचाने के लिए पुलिस को खुली चुनौती देते हुए गरजे बीजेपी विधायक
भागलपुर में दरिंदगी: 10 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव