पूर्णिया: महिला आरक्षण बिल के संसद में पास न होने के बाद देश का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं।
आपकी नीयत में खोट था पप्पू यादव ने पूर्णिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 2014 में आपके पास पूर्ण बहुमत था, किसी और की मदद की जरूरत नहीं थी। फिर भी आपने महिला आरक्षण बिल की बात क्यों नहीं की? 2019 में जब आपको जनता ने सबसे अधिक वोट दिए, तब बिल पारित क्यों नहीं किया गया?
सांसद ने सीधे तौर पर पीएम मोदी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, आप कभी चाहते ही नहीं थे कि यह बिल पास हो। 2014 और 2019 में परिसीमन क्यों नहीं किया गया? आज अचानक परिसीमन की बात क्यों उठाई जा रही है?
बीजेपी का पलटवार: महिलाएं लेंगी बदला वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर चौतरफा हमला बोला है। बीजेपी विधायक राम कृपाल यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने महिलाओं का हक छीना है और वे इसे लेकर जश्न मना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में देश की महिलाएं और बहनें इसका चुन-चुनकर बदला लेंगी।
आक्रोश रैली निकालने की तैयारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जो लोग विधेयक गिराने के बाद जश्न मना रहे हैं, उन्हें अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने दावा किया कि जब ये नेता अपने क्षेत्रों में जाएंगे, तो वहां की महिलाएं उन्हें आईना दिखाएंगी।
बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेंगे। राज्य भर में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश रैली निकाली जाएगी और जनता को बताया जाएगा कि किन लोगों ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है।
पीएम मोदी का संकल्प विपक्ष के हमलों के बीच बीजेपी का कहना है कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी बहनों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे। मुख्यमंत्री और अन्य सहयोगियों का भी कहना है कि इस मामले में राजनीति करने वालों का हिसाब आने वाले समय में जनता करेगी। फिलहाल, महिला आरक्षण बिल का भविष्य और इस पर छिड़ी जंग आने वाले चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बनती दिख रही है।
*#WATCH पूर्णिया(बिहार): पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 2014 में आप ने महिला आरक्षण बिल की बात क्यों नहीं की? 2019 में आपने महिला आरक्षण बिल पारित क्यों नहीं किया? आप नहीं चाहते थे कि महिला बिल पास हो। आपने 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? 2019 में परिसीमन क्यों… pic.twitter.com/bcYk5UFcwt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
भारत-दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दिल्ली में भव्य स्वागत
होर्मुज में जंग के आसार: अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज को घेरा, दागीं गोलियां और किया जब्त
क्या वैभव सूर्यवंशी का सपना टूटने से आहत है राजस्थान रॉयल्स का नन्हा सितारा ?
हे भगवान बचा लो! : 4 घंटे हवा में मौत का खौफ, फ्लाइट में यात्रियों की रुकी रहीं सांसें
हम एक ठो गलती कर बैठे... : पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार आज क्यों है मलाल में?
नवजात को गोद में लेकर UPPCL दफ्तर पहुंची महिला: 6500 रुपये भरने के बाद भी क्यों कट रही बिजली?
करैरा तुम्हारे डैडी की है क्या? - बेटे को बचाने के लिए पुलिस को खुली चुनौती देते हुए गरजे बीजेपी विधायक
किसी को बेरोजगार नहीं रहने दूंगी : ममता का वादा बना सुवेंदु के लिए हंसी का पात्र
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, विराट कोहली के करीब पहुंचा यह युवा सितारा
राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, भावुक वीडियो वायरल