गुजरात के लिंबायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने साफ कहा कि अब वक्त आ गया है कि समाज अपना नेतृत्व खुद चुने और अपने अधिकारों के लिए खड़ा हो।
वोट एक अमानत है जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वोट एक अमानत है और इसका इस्तेमाल अपनी जमात की बेहतरी के लिए होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा, वोट का इस्तेमाल इसलिए करो ताकि गुजरात को पता चले कि हम लावारिस नहीं हैं। हम इंसान हैं और हमारी आवाज सुनी जानी चाहिए। याद रखो, बात उसी की सुनी जाती है जिसका लीडर होता है।
बीजेपी को रोकने वाली अकेली पार्टी AIMIM ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप यह सोचते हैं कि कांग्रेस को वोट देकर बीजेपी को रोका जा सकता है, तो आप गलतफहमी में हैं। उन्होंने दावा किया, अगर कोई पार्टी संविधान के दायरे में रहकर बीजेपी की आंखों में आंख डालकर उन्हें हमारे अधिकार मानने पर मजबूर कर सकती है, तो वह केवल AIMIM है।
बंटवारे के लिए कांग्रेस को घेरा मुसलमानों पर बंटवारे का इल्जाम लगाए जाने पर ओवैसी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि बंटवारे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं थे। ओवैसी ने मौलाना आजाद की किताब इंडिया विन्स फ्रीडम का हवाला देते हुए कहा कि गांधी और नेहरू ने बंटवारे को रोकने की अपील को नजरअंदाज किया था। उन्होंने पूछा, क्या कांग्रेस उन लोगों में शामिल नहीं थी जो बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे?
11 नहीं, 270 सीटें जीतने की हिम्मत दिखाओ ओवैसी पर अक्सर यह आरोप लगता है कि उनके चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा होता है। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्य पार्टियां 294 सीटों पर लड़ रही हैं, जबकि उनकी पार्टी केवल 11 सीटों पर। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, 11 सीटों की चिंता छोड़िए, 270 सीटें जीतने की हिम्मत दिखाइए और बीजेपी को हराइए। आखिर आप कब तक समाज को अपना नेतृत्व बनाने से रोकते रहेंगे?
#WATCH | Limbayat, Gujarat | AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi says, ...If anyone can stop the BJP and, within the bounds of the Constitution, look them in the eye and force them to accept our rights, then that party is the AIMIM...This is the time to stand up and assert your… pic.twitter.com/ouEGqQm8vW
— ANI (@ANI) April 20, 2026
गुरुग्राम में नकली दवाओं का भंडाफोड़: 70 लाख के फर्जी इंजेक्शन जब्त
मणिपुर में न्याय की मांग पर बवाल: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल
थार कांड: बेटे को बचाने के लिए खाकी को धमकाने उतरे भाजपा विधायक, बोले- करैरा तेरे डैडी की नहीं
जब पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाते हुए कहा- प्याज खाता हूं, बस दिमाग नहीं खाता
रामपुर सड़क पर नमाज: बीच सड़क सजदा करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को भेजा जेल
डिजिटल जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में स्व-गणना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, अब तक 26 हजार से ज्यादा नागरिक जुड़े
निमंत्रण न मिलने पर भड़का नेता, ट्रैक्टर से रौंद डाली क्रिकेट पिच; फाइनल मैच हुआ बर्बाद
PBKS के सामने ढेर हुई लखनऊ: ऋषभ पंत ने हार के बाद तोड़ी चुप्पी, आयुष बदोनी के ओपनिंग पर किया बड़ा खुलासा
हार के बाद बदहवास वैभव सूर्यवंशी, केकेआर के ड्रेसिंग रूम में छलक पड़े आंसू
बिहार में अग्निपरीक्षा : 43 डिग्री पर पहुंचा पारा, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश से राहत