इंफाल: मणिपुर में ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद राज्य में तनाव चरम पर है। हाल ही में एक मिलिटेंट हमले में 5 साल के बच्चे और उसकी 5 महीने की बहन की मौत के बाद, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हुई।
प्रदर्शनकारियों पर क्यों हुआ बल प्रयोग? रविवार रात काकचिंग में मीरा पैबी (मशाल रैली) के दौरान स्थिति तब बिगड़ी जब प्रदर्शनकारी काकचिंग डीसी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। काकचिंग कीथेल ब्रिज पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे टकराव शुरू हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आरएएफ (RAF) के जवानों ने आंसू गैस के गोले, स्मोक बम और स्टन ग्रेनेड का सहारा लिया। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और गुलेलों का इस्तेमाल किया।
घायलों का अस्पताल में इलाज इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। काकचिंग इरुम मैपल की 35 वर्षीय इरेंगबाम रंजीता को आंसू गैस का गोला सीधे लगने से गंभीर चोट आई है। उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने तुरंत काकचिंग डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अन्य घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी चेतावनी मणिपुर पुलिस ने स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए चेतावनी जारी की है। एसपी के.एस. शिवकांत सिंह ने खुलासा किया कि न्याय की मांग करने वाली इन रैलियों को असामाजिक तत्वों द्वारा हाईजैक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग पेट्रोल बम, लोहे के प्रोजेक्टाइल वाली गुलेल का इस्तेमाल कर रहे हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल कई लोग नशे की हालत में पाए गए हैं।
अगले 25 अप्रैल तक बढ़ सकता है संकट मीरा पैबी लूप ने सरकार को 25 अप्रैल तक दोषियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। इस मांग को लेकर राज्य में पिछले कई दिनों से जारी टोटल शटडाउन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मणिपुर के मुख्य जिलों में बाजार पूरी तरह बंद हैं और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद हैं, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Imphal, Manipur: 7 days total shutdown imposed by Meira Paibi Lup (Women Torch Bearers) across Manipur, demanding the government to arrest the perpetrators of the Tronglaobi bomb attack by April 25.
— ANI (@ANI) April 19, 2026
Almost all the roads, markets, shops establishment remained closed.… pic.twitter.com/4mW7m5EYLO
भारत-रूस रक्षा समझौते से पाकिस्तान में खलबली: पुतिन को मिली चेतावनी , एक्सपर्ट्स बोले- गलती कर रहे हैं मॉस्को
सुपौल में जमीन के लिए खूनी खेल: आधी रात को घर में घुसकर युवक को मारी गोली
रामपुर सड़क पर नमाज: बीच सड़क सजदा करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को भेजा जेल
20 साल पहले बोरवेल में फंसे प्रिंस को याद है दुनिया? अब 24 साल का हो चुका है ये जांबाज, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
निमंत्रण न मिलने पर भड़का नेता, ट्रैक्टर से रौंद डाली क्रिकेट पिच; फाइनल मैच हुआ बर्बाद
करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है? : MP में 5 लोगों को थार से कुचलने वाले बेटे का बचाव करते हुए विधायक ने पुलिस को दी खुली धमकी
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया युद्ध का संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाज कब्जे में, तेहरान ने दी चेतावनी
IPL 2026: KKR से हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
OnePlus का धमाका: 7 मई को लॉन्च होगी Nord CE6 सीरीज, 8000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ एंट्री
बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड: क्रिस गेल और विराट कोहली को पछाड़कर बने टी20 किंग