वनप्लस ने अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नई Nord CE6 सीरीज भारत में 7 मई, दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के तहत कंपनी Nord CE6 और Nord CE6 Lite को पेश करेगी। दो साल बाद Lite मॉडल की वापसी यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
वनप्लस ने इस बार डिजाइन पर खास फोकस किया है। Nord CE6 तीन प्रीमियम रंगों—Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में आएगा। वहीं, बजट-फ्रेंडली Nord CE6 Lite को Vivid Mint और Hyper Black रंगों में पेश किया जाएगा। ये फोन्स न केवल दिखने में स्टाइलिश हैं, बल्कि अपनी मजबूती के लिए भी चर्चा में हैं।
परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है। Nord CE6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें Touch Reflex चिप का इस्तेमाल किया गया है, जो डुअल चिप सेटअप के साथ मिलकर 144FPS गेमिंग का अनुभव देता है। फोन का 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो स्मूद विजुअल्स सुनिश्चित करता है।
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फोन 2.5 दिन तक साथ निभाएगा। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही, 27W की रिवर्स चार्जिंग सुविधा भी है, जिससे आप अपने दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकेंगे।
वनप्लस ने Nord CE6 को अपने अब तक का सबसे मजबूत फोन बताया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फोन ने MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड को पास किया है, जो इसे किसी भी कठिन परिस्थिति में टिके रहने के काबिल बनाता है।
*This is what we’ve all been waiting for.
— OnePlus India (@OnePlus_IN) April 20, 2026
Launching May 7, 12 PM IST. #OnePlusNordCE6 #OnePlusNordCE6Lite #LiteisBack
Learn more: https://t.co/KTaMOnQEa8 pic.twitter.com/GClwwmBWv8
विराट कोहली का वृंदावन दौरा: विवादों के बीच पत्नी अनुष्का संग पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम
एक ही देश में दो मौसम! कहीं 45°C की आग , तो कहीं मूसलाधार बारिश; IMD का बड़ा अलर्ट
WWE को अलविदा कह गए द बीस्ट ब्रॉक लेसनर, रिंग में ग्लव्स उतारकर फूट-फूटकर रोए दिग्गज रेसलर
हम एक ठो गलती कर बैठे... : पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार आज क्यों है मलाल में?
बीच सड़क थार से खौफनाक स्टंट: पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!
मणिपुर में न्याय की मांग पर बवाल: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल
भाई हमें झालमुरी खिलाओ : रैलियों के बीच पीएम मोदी का स्नैक ब्रेक चर्चा में
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कौन सा रूट है आपके लिए सही? जानें दूरी और पूरी डिटेल
शशांक सिंह की फील्डिंग से तमतमाए रिकी पोंटिंग, वीडियो देख फैंस बोले- ये क्या हो गया?
परशुराम जयंती पर मेरठ में बवाल: फरसा-डंडा लहराने वालों पर भड़कीं महिला DSP, वीडियो वायरल