बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए साल 2026 की अमरनाथ यात्रा का बिगुल बज चुका है। श्राइन बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त, 2026 (रक्षाबंधन) तक चलेगी। अगर आप भी इस बार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो गुफा तक पहुंचने के रास्तों और उनकी चुनौतियों को समझना बेहद जरूरी है।
बाबा अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने के लिए मुख्य रूप से दो मार्ग हैं। पहला मार्ग अनंतनाग जिले के पहलगाम से होकर जाता है, जबकि दूसरा मार्ग गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होता है। श्रद्धालु अपनी शारीरिक क्षमता और समय के अनुसार मार्ग का चयन कर सकते हैं।
ज्यादातर श्रद्धालु पहलगाम वाले रूट को चुनते हैं। यह मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है और इसे पूरा करने में औसतन 4 से 5 दिन का समय लगता है।
अगर आप कम समय में गुफा तक पहुंचना चाहते हैं, तो बालटाल का मार्ग विकल्प हो सकता है। यह रूट केवल 14 किलोमीटर का है, जिसे दो दिनों में पूरा किया जा सकता है।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस बार सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए हैं।
यदि आप लंबी पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं, तो दोनों मार्गों पर हेलिकॉप्टर सेवा और अन्य परिवहन के साधन भी उपलब्ध रहते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले स्वास्थ्य जांच और फिटनेस का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
*The advance registration for annual Shri Amarnath Ji Yatra will begin today via online and offline modes across 554 designated bank branches in the country.
— SansadTV (@sansad_tv) April 15, 2026
🔸The Yatra will commence on July 3 and conclude on August 28 on Raksha Bandhan.
🔸Shri Amarnath Shrine Board (SASB)… pic.twitter.com/pcSQCSrCgT
रणथंभौर का सुपर संडे : एक ही इलाके में दिखे टाइगर, लेपर्ड और चीता, वीडियो वायरल
अजीत डोभाल का रियाद मिशन: सऊदी अरब के साथ रणनीतिक संबंधों को मिली नई ताकत
लेंसकार्ट स्टोर में हंगामा: बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
भारत तब स्वर्ग होता : गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, ओवैसी पर साधा निशाना
टीम से बाहर किए जाने पर लगा था दांव, रिंकू सिंह के एक जीवनदान ने बदल दी केकेआर की किस्मत
गले में तुलसी की माला और सादगी भरा अंदाज: एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का लुक देख फिदा हुए फैंस
बंगाल में पीएम मोदी का झालमुड़ी कनेक्शन : दुकानदार के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
तिलक हटाने और चोटी काटने का फरमान? लेंसकार्ट पर पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
धुरंधर का मुकाबला करने चला पाकिस्तान, अपनी ही वेबसीरीज पर हुआ शर्मिंदा
ग्लैमर से संसद तक: कौन हैं TMC की फायरब्रांड सायनी घोष, जिन्हें माना जा रहा ममता का उत्तराधिकारी?