मुंबई के अंधेरी स्थित लेंसकार्ट स्टोर में ड्रेस कोड को लेकर उपजा विवाद अब गरमा गया है। बीजेपी की अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता नाजिया इलाही खान ने स्टोर का दौरा किया और कंपनी की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं।
मैनेजर की भूमिका पर उठाए सवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में नाजिया इलाही खान को लेंसकार्ट के स्टोर मैनेजर से तीखी बहस करते देखा जा सकता है। उन्होंने मैनेजर पर आरोप लगाया कि कंपनी में हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से रोका जा रहा है।
नाजिया ने सीधे तौर पर मैनेजर से पूछा कि क्या वे यहां शरिया लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने जानबूझकर एक मुस्लिम मैनेजर को नियुक्त किया है ताकि हिंदू रीति-रिवाजों को कार्यस्थल पर प्रतिबंधित किया जा सके।
स्टोर में लगाए हर-हर महादेव के नारे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाजिया खान ने स्टोर के अंदर जाकर वहां मौजूद हिंदू कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया। इस दौरान उन्होंने स्टोर में हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि कार्यस्थल पर हिंदू परंपराओं को दबाने की एक सोची-समझी रणनीति अपनाई जा रही है।
मालिक की गिरफ्तारी की मांग मामले को तूल देते हुए नाजिया खान ने लेंसकार्ट के मालिक की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय, एनआईए और एनएसजी को टैग करते हुए कंपनी के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसके पीछे किसी बड़ी साजिश या आतंकवादी संगठनों से संबंधों की जांच की भी मांग की है।
क्या है लेंसकार्ट का पक्ष? इस विवाद से पहले भी लेंसकार्ट के सीईओ पियूष बंसल सोशल मीडिया पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिस दस्तावेज के आधार पर यह विवाद शुरू हुआ, वह कंपनी की मौजूदा एचआर पॉलिसी नहीं है।
सीईओ के अनुसार, यह एक पुराना ट्रेनिंग नोट था जिसमें गलती से बिंदी या तिलक का जिक्र आ गया था। बंसल का दावा है कि इस त्रुटि को पहले ही सुधारा जा चुका है। हालांकि, नाजिया खान के हालिया कदम के बाद लेंसकार्ट की ओर से अभी तक कोई नया आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
The owner of Lenskart has deliberately appointed Mohsin Khan, a member of the Ummah, as the store manager!
— Nazia Elahi Khan (सनातनी) (@ElahiNazia1) April 19, 2026
To prevent Hindu staff from wearing the tilak, kalawa and to stop following Hindu customs!
This is the strategy underway!
Immediately arrest the owner of Lenskart and… pic.twitter.com/m4CgG87dYq
बाबर आजम के खिलाफ षड्यंत्र का खुलासा, पूर्व क्रिकेटर ने PSL के स्तर पर उठाए बड़े सवाल
नीतीश कुमार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले- BJP ने उन्हें पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है
प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर में रचा इतिहास
निमंत्रण न मिलने पर भड़का नेता, ट्रैक्टर से रौंद डाली क्रिकेट पिच; फाइनल मैच हुआ बर्बाद
पटना में नारी शक्ति का शंखनाद: सम्राट चौधरी बोले- बहनों के साथ अन्याय करने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे
जब पीएम मोदी भी खुद को रोक न पाए: बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के इतने दीवाने क्यों हैं लोग?
कोरबा वीआईपी रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी , मंत्री के पहुंचते ही मचा हड़कंप
भारत-दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दिल्ली में भव्य स्वागत
फेवीक्विक से चिपक गई उंगलियां? वायरल वीडियो में दिखा ये आसान घरेलू जुगाड़
परशुराम जयंती पर मेरठ में बवाल: फरसा-डंडा लहराने वालों पर भड़कीं महिला DSP, वीडियो वायरल