सोशल मीडिया पर हाल ही में चर्चा का केंद्र रहे विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक मॉडल की फोटो को लेकर ट्रोल हो रहे विराट, अब अनुष्का के साथ अपनी निजी यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं।
कैमरों से दूरी बनाए रखा कपल एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए वायरल हुए वीडियो में विराट और अनुष्का सादगी से चलते हुए नजर आए। इस दौरान विराट का अपनी पत्नी का ख्याल रखना और उन्हें आगे चलने के लिए इशारा करना फैंस का ध्यान खींच रहा है। पैपराजी के सामने आने के बावजूद कपल ने किसी फोटो के लिए रुकने के बजाय सीधे अपनी कार का रुख किया।
क्या प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं विराट-अनुष्का? वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। चर्चा है कि यह जोड़ी दिल्ली या वृंदावन की ओर जा रही है, ताकि वे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनसे मुलाकात कर सकें। सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने लिखा, ये पक्का प्रेमानंद महाराज से ही मिलने जा रहे हैं। बता दें कि यह कपल पहले भी कई बार आध्यात्मिक यात्राओं पर जा चुका है।
अनुष्का के सिंपल लुक ने जीता दिल वीडियो में अनुष्का शर्मा का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने क्रीम रंग का साधारण सूट पहना हुआ है और गले में तुलसी की माला धारण की है। माथे पर बिंदी और बिना मेकअप वाला उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, विराट कोहली ब्लैक शर्ट और जींस में हमेशा की तरह डैशिंग दिखे।
गोपनीयता के लिए मशहूर हैं कपल विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही यह कपल अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्त रहता है। वे अब तक अपने बच्चों के चेहरे को मीडिया से दूर रखे हुए हैं और अपनी निजी जिंदगी में किसी भी तरह का दखल पसंद नहीं करते।
Virat Kohli and Anushka Sharma travelling from Bengaluru to Delhi pic.twitter.com/8hU0pUeI3f
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) April 19, 2026
क्रिकेट पिच पर चला सत्ता का रौब : नेताजी ने ट्रैक्टर से रौंदा खेल का मैदान, VIDEO वायरल
न्योता न मिलने पर भड़के नेता जी, फाइनल मैच के दौरान पिच पर चढ़ाया ट्रैक्टर!
हम विश्वगुरु नहीं हैं, भारत कभी विश्वगुरु था : मुरली मनोहर जोशी के बयान से मचा सियासी बवाल
बस एक बार बचा लो भगवान... : 4 घंटे हवा में मौत से जूझती रही फ्लाइट, वायरल वीडियो में दिखा खौफ
वीआईपी रेस्ट हाउस में महफिल: मंत्री के पहुंचते ही खुला सरकारी अधिकारियों की शराब पार्टी का राज
प्रियांश आर्या-कॉनॉली की आतिशी पारी: लखनऊ को रौंदकर पंजाब किंग्स ने बनाए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
पटना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: ज्वैलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, 20 लाख के जेवर लूटे
सावधान! 5 मई तक देश के बड़े हिस्से में आफत की बारिश, बिहार से केरल तक अलर्ट
समंदर में जंग : US मरीन कमांडोज ने घेरा ईरानी जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव
क्या वैभव सूर्यवंशी का सपना टूटने से आहत है राजस्थान रॉयल्स का नन्हा सितारा ?