झाड़ग्राम: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी सभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अचानक रुक गया। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों को तब हैरानी हुई जब पीएम ने गाड़ी से उतरकर कॉलेज मोड़ स्थित एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान का रुख किया।
दुकानदार रह गया हक्का-बक्का झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साव के लिए यह किसी सपने जैसा था। जब देश के प्रधानमंत्री ने सीधे उनसे झालमुड़ी बनाने को कहा, तो विक्रम कुछ पल के लिए अवाक रह गए। पीएम ने 10 रुपये की झालमुड़ी का ऑर्डर दिया और बड़ी सहजता से उसे अपने हाथ में लिया।
पैसे देने पर अड़े रहे पीएम विक्रम ने जब प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने के बाद पैसे लेने में संकोच किया, तो पीएम ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने अपनी जेब से तुरंत पैसे निकाले और दुकानदार को थमा दिए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई।
दिमाग न खाने वाली बात पर हंसी बातचीत के दौरान जब दुकानदार ने पूछा कि झालमुड़ी में प्याज डालेंगे, तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा, हां भाई, प्याज भी खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता। पीएम का यह मजाकिया अंदाज सुनकर वहां मौजूद लोग खिलखिला उठे।
वायरल हुआ मुड़ी पे चर्चा पीएम मोदी का यह सहज जनसंपर्क सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे मुड़ी पे चर्चा का नाम दिया है। प्रधानमंत्री ने खुद भी इन पलों की तस्वीरें साझा कीं। स्थानीय लोगों के लिए यह पल यादगार बन गया, क्योंकि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश का प्रधानमंत्री सड़क किनारे एक आम आदमी की तरह बैठकर झालमुड़ी का आनंद लेंगे।
बिहार से आए दुकानदार के लिए यादगार दिन मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले दुकानदार विक्रम साव इस मुलाकात से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने न केवल उनका हाल जाना, बल्कि उनके पिता का नाम और पता भी पूछा। इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की ऐसी सादगी ने झाड़ग्राम के लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी है।
Jhalmuri break in Jhargram! pic.twitter.com/LJNjEojAW4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
अंतरिक्ष से चमका भारत: NASA की तस्वीरों में दुनिया का सबसे रोशन हिस्सा बना यूपी-बिहार
बिजली के तारों पर WWE जैसा ड्रामा: नासिक में हाई-वोल्टेज करंट के बीच युवक का खतरनाक स्टंट
IPL 2026: प्रियांश-कूपर की आतिशी बल्लेबाजी से गूंजा स्टेडियम, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास
इस्लामाबाद में हाई अलर्ट: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की आहट से पाकिस्तान की राजधानी में लॉक-डाउन
एडेन मार्करम की शामत : एक ही ओवर में लुटाए 32 रन, बना दिया आईपीएल का शर्मनाक रिकॉर्ड
विकेट कीपर है या चीता? ध्रुव जुरेल की जादुई स्टंपिंग देख धोनी भी ठोकेंगे सलाम!
कीव में खूनी खेल: सुपरमार्केट में अंधाधुंध फायरिंग से दहला यूक्रेन, 6 की मौत
पंजाब का विजय रथ बेमिसाल: प्रियांश और कोनोली के तूफान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स
अब रोबोट भी धावक: हाफ मैराथन में इंसानों को पीछे छोड़ तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी कहर: मुश्किल पिच पर गेंदबाजों का किया बुरा हाल