थार कांड: बेटे को बचाने के लिए खाकी को धमकाने उतरे भाजपा विधायक, बोले- करैरा तेरे डैडी की नहीं
News Image

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सत्ता का रौब एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भारी पड़ता दिख रहा है। करैरा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने बेटे का बचाव करते हुए सीधे एसडीओपी (SDOP) को धमकी देते नजर आ रहे हैं।

करैरा तेरे डैडी का नहीं, रोक सको तो रोक लो

वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी बेहद आक्रामक अंदाज में एसडीओपी आयुष जाखर को चुनौती दे रहे हैं। विधायक ने कहा, एसडीओपी कहता है कि यहां दिख मत जाना। मैं उससे पूछना चाहता हूं कि क्या करैरा तेरे डैडी की है? मेरा बेटा करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा। तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना।

औकात में रहो की नसीहत

विधायक लोधी ने पुलिस अधिकारी को मर्यादा में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अपनी औकात में रहो और अपने दायरे में रहो। अगर हमारे खिलाफ गलत दबाव बनाया या झूठे इल्जाम लगाए, तो हम सहन नहीं करेंगे। हमारा इतिहास देख लेना, हम इसका करारा जवाब देंगे।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 16 अप्रैल की सुबह शुरू हुआ था। विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर आरोप है कि उसने अपनी तेज रफ्तार थार गाड़ी से बाइक सवार तीन लोगों (संजय परिहार, आशीष और अंशुल) को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं (सीता वर्मा और पूजा सोनी) को भी रौंद दिया। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने जब इस हादसे की जांच शुरू की और कार्रवाई का दबाव बढ़ा, तो विधायक का रुख बदल गया। घटना के तुरंत बाद विधायक ने सोशल मीडिया पर खुद को जनता के साथ खड़ा बताया था, लेकिन जैसे ही जांच उनके बेटे के करीब पहुंची, उन्होंने अफसरों के भ्रष्टाचार को गिनाते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

फिलहाल, इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। विपक्ष इसे भाजपा का सत्ता का अहंकार बता रहा है, जबकि विधायक इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हिटमैन रोहित शर्मा? मुंबई इंडियंस को मिली बड़ी राहत

Story 1

शादी छोड़ बीच सड़क पर पंक्चर ठीक करने लगा दूल्हा, वीडियो देख लोग बोले- काम ही पूजा है!

Story 1

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला कौन? दीपक या विक्रम , नाम के इस खेल में फंसा पेंच

Story 1

गुरुग्राम में नकली दवाओं का भंडाफोड़: 70 लाख के फर्जी इंजेक्शन जब्त

Story 1

पति का डंडा देख पत्नी ने लगाई कुएं में छलांग, वीडियो देख सहम गया पूरा गांव

Story 1

IPL 2026: KKR से हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल

Story 1

6 घंटे की वॉर्निंग, दागी तोप, फिर दबोच ली गर्दन: अरब सागर में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज को कैसे किया काबू?

Story 1

क्या ढल रहा है मोदी युग का सूरज? मुरली मनोहर जोशी के बयान से बीजेपी में मची हलचल

Story 1

मुस्लिम नहीं, जिन्ना और कांग्रेस ने किए मुल्क के दो टुकड़े , ओवैसी का सूरत में बड़ा दावा

Story 1

भोपाल में फूटा महिलाओं का आक्रोश: CM मोहन यादव ने भरी हुंकार, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती