होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य टकराव अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना ने तौस्का (TOUSKA) नामक एक ईरानी कार्गो जहाज को जब्त कर लिया है। यह जहाज कथित तौर पर होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
ट्रंप का कड़ा एक्शन ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जानकारी दी कि 900 फीट लंबे ईरानी जहाज ने चेतावनी को नजरअंदाज किया। इसके बाद अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुएन्स ने जहाज के इंजन रूम में छेद कर उसे ओमान की खाड़ी में रोक दिया। अमेरिका का कहना है कि यह जहाज पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में था।
ईरान का तीखा पलटवार इस कार्रवाई पर ईरान बेहद आक्रामक है। तेहरान ने इसे समुद्री डकैती और युद्धविराम का सीधा उल्लंघन करार दिया है। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि वे इसका त्वरित और कड़ा जवाब देंगे। ईरान का मानना है कि अमेरिका की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में शांति प्रयासों को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है।
शांति वार्ता पर अनिश्चितता के बादल यह घटना उस समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। पाकिस्तान में होने वाली प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर स्थिति और जटिल हो गई है। हालांकि ट्रंप ने कहा है कि उनका डेलिगेशन सोमवार को इस्लामाबाद जाएगा, लेकिन ईरान की ओर से अभी कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं।
हॉर्मुज पर आर-पार की जंग हॉर्मुज जलडमरूमध्य फिलहाल तनाव का मुख्य केंद्र है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को फिलहाल के लिए बंद कर दिया है। तेहरान का स्पष्ट रुख है कि जब तक अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक यह मार्ग नहीं खुलेगा। संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर कालिबफ ने साफ कहा कि कूटनीति की मेज पर ईरान पीछे नहीं हटेगा।
US President Donald Trump posts on his Truth Social, Today, an Iranian-flagged cargo ship named TOUSKA, nearly 900 feet long and weighing almost as much as an aircraft carrier, tried to get past our Naval Blockade, and it did not go well for them. The U.S. Navy Guided Missile… pic.twitter.com/DhRww3fSV6
— ANI (@ANI) April 19, 2026
मणिपुर में न्याय की मांग पर बवाल: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल
कौन है शमीम माफी? लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद खुला अंतरराष्ट्रीय हथियारों की तस्करी का काला जाल
सुपौल में जमीन के लिए खूनी खेल: आधी रात को घर में घुसकर युवक को मारी गोली
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
गुरुग्राम में नकली दवाओं का भंडाफोड़: 70 लाख के फर्जी इंजेक्शन जब्त
6 घंटे की वॉर्निंग, दागी तोप, फिर दबोच ली गर्दन: अरब सागर में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज को कैसे किया काबू?
ठाणे में जल क्रांति: मृतप्राय कुओं को मिला नया जीवन, अब R.O. प्लांट से घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी
झारग्राम में झालमुढ़ी ब्रेक पर मचा सियासी बवाल: हेमंत सोरेन का हेलिकॉप्टर नहीं उतरा, टीएमसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
सुतली बम पर पैर रखकर किया स्टंट , धमाका होते ही हवा में उछला शख्स
6 घंटे तक चेतावनी, फिर इंजन पर सीधी फायरिंग: अमेरिकी कब्जे में कैसे आया ईरान का विशाल जहाज ‘टुस्का’?