पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार, 19 अप्रैल को झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। वहां उन्होंने न सिर्फ झालमुड़ी का आनंद लिया, बल्कि इस पल को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। लेकिन, इस सादगी भरे पल ने बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद छेड़ दिया है।
प्रधानमंत्री की इस छोटी सी फूड ब्रेक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुरी तरह भड़क उठी हैं। उन्होंने इसे एक सुनियोजित ड्रामा करार दिया है। ममता ने आरोप लगाया, दुकान में पहले से माइक लगे थे और एसपीजी (SPG) के जरिए झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा गया। यह सब पहले से तय था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह अचानक हुआ था, तो दुकान के अंदर पेशेवर कैमरे किसने लगाए थे?
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि वे चुनाव के समय हर बार नया रूप धारण कर लेते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कभी चुनाव के समय वह गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं। यह सब जनता का ध्यान भटकाने के तरीके हैं। ममता ने यह भी दावा किया कि बीजेपी अपनी रैलियों में भीड़ बाहर से और ट्रेनों के जरिए जुटाती है।
केवल झालमुड़ी तक ही ममता बनर्जी का गुस्सा सीमित नहीं रहा। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि तीन हफ्ते बाद टीएमसी सरकार बनाएगी, इसलिए मतगणना तक ईवीएम पर कड़ी नजर रखी जाए। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को ईवीएम की सुरक्षा के बजाय उसे लूटने का काम सौंपा गया है।
इस पूरे विवाद के बीच, पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाले दुकानदार की पहचान को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में दुकानदार का नाम दीपक बताया गया, जबकि एक अन्य जगह उसका नाम विक्रम सामने आया है। इस विरोधाभास ने ममता बनर्जी के दावों को और हवा दे दी है, जिससे यह झालमुड़ी प्रकरण अब बंगाल चुनाव का एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
6 घंटे की वॉर्निंग, दागी तोप, फिर दबोच ली गर्दन: अरब सागर में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज को कैसे किया काबू?
मैदान पर छलके 15 साल के वैभव के आंसू: KKR से मिली हार के बाद भावुक हुआ राजस्थान रॉयल्स का वंडर किड
जब पीएम मोदी भी खुद को रोक न पाए: बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के इतने दीवाने क्यों हैं लोग?
ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग: कैमरून ग्रीन भी रह गए दंग, चीते को भी दे दी मात
क्या 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे रोहित-विराट? BCCI के इस फैसले ने बढ़ाई दिग्गजों की मुश्किलें
झारग्राम में झालमुरी पर संग्राम: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के वीडियो को बताया पॉलिटिकल ड्रामा
20 अप्रैल मौसम अपडेट: यूपी-बिहार में लू का रेड अलर्ट , 15 राज्यों में आंधी-बारिश का बवंडर
ठाणे में जल क्रांति: मृतप्राय कुओं को मिला नया जीवन, अब R.O. प्लांट से घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी
2026 बंगाल चुनाव: खरगे का ममता-मोदी पर बड़ा हमला, कहा- युवाओं के पलायन के लिए आप दोनों जिम्मेदार
एक ही देश में दो मौसम! कहीं 45°C की आग , तो कहीं मूसलाधार बारिश; IMD का बड़ा अलर्ट