राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा (बालोतरा) स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
आसमान में दिखा धुएं का गुबार आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। रिफाइनरी से निकलता काले धुएं का गुबार पूरे आसमान में छा गया, जिससे स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम टला यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 21 अप्रैल को इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। आग की इस भयावह घटना के बाद पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
2-3 घंटे की मशक्कत के बाद मिली राहत आग लगने की सूचना मिलते ही रिफाइनरी के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इलाका खाली कराया गया सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रिफाइनरी के आसपास के पूरे क्षेत्र को तुरंत खाली करवा लिया। वहां किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
कच्चे तेल की सप्लाई का मुख्य केंद्र गौरतलब है कि यह रिफाइनरी एक प्रमुख रणनीतिक प्रोजेक्ट है। यहाँ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइपलाइन के जरिए कच्चा तेल पहुंचाया जाता है, जिसे रिफाइनरी की विभिन्न इकाइयों में प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है। घटना के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
*A huge fire has broken out at the Refinery-cum-Petrochemical Complex in Pachpadra, in Balotra, Rajasthan, India.. pic.twitter.com/DYgw0M8Cv8
— StrategicPulse (@Strategic_Puls) April 20, 2026
783 दिनों का सूखा खत्म: बाबर आजम का टी20 में प्रचंड शतक, कराची में मचाया धमाल
तमिलनाडु चुनाव 2026: राहुल गांधी का बड़ा दावा, नीतीश कुमार की तरह AIADMK को रिमोट से चला रही BJP
थार कांड: बेटे को बचाने के लिए खाकी को धमकाने उतरे भाजपा विधायक, बोले- करैरा तेरे डैडी की नहीं
रील के चक्कर में मौत से साक्षात्कार: थार की छत पर स्टंट कर रही नशेड़ी युवती गिरी धड़ाम
चाचा विधायक हैं हमारे : मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले कृष भगत की चर्चा, दानिश मालेवार को भी मिला मौका
कौन है उमर फारूक जहूर? जिसकी तस्वीर ने पाकिस्तान को दुनिया भर में किया शर्मिंदा
दुनिया देखती रह गई, इजरायल ने बदल दिया नक्शा: सीजफायर की आड़ में बनाया बफर जोन !
बस एक बार बचा लो भगवान... : 4 घंटे हवा में मौत से जूझती रही फ्लाइट, वायरल वीडियो में दिखा खौफ
OnePlus का गेमिंग धमाका: 8,600mAh बैटरी और डेडिकेटेड कंट्रोलर वाला Ace 6 Ultra जल्द होगा लॉन्च
शिक्षा और स्वास्थ्य पर इंडिया का साझा विज़न: केजरीवाल और स्टालिन की मुलाकात के सियासी मायने