थूथुकुड़ी: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है।
नीतीश कुमार पर समझौता करने का आरोप राहुल गांधी ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर अपनी पसंद का व्यक्ति बैठा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार कॉम्प्रोमाइज्ड (समझौता कर चुके) नेता थे, इसलिए जब उन्हें पद से हटाकर राज्यसभा भेजा गया, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा।
AIADMK पूरी तरह मोदी-शाह के कंट्रोल में कांग्रेस नेता ने दावा किया कि तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK का प्रबंधन भी केंद्र के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा, जो लोग AIADMK को नियंत्रित कर रहे हैं, वे पूरी तरह से अमित शाह और नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में हैं।
तमिलनाडु को लेकर जताई चिंता बिहार का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि भाजपा तमिलनाडु में भी वही मॉडल अपनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी सरकार और मुख्यमंत्री चाहती है जो उनके रिमोट कंट्रोल पर चले। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन भाजपा के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा।
तमिलनाडु की अस्मिता की लड़ाई राहुल गांधी ने आगे कहा, तमिलनाडु के लोग अपनी पहचान और गरिमा की रक्षा के लिए मतदान करेंगे। भाजपा का कोई भी सपना हो, वे कभी भी तमिलनाडु की जनता और सरकार को अपने नियंत्रण में नहीं रख पाएंगे।
23 अप्रैल को होगा मतदान बता दें कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में मतदान होना है। राज्य में मुख्य मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन (जिसमें भाजपा और PMK भी शामिल हैं) के बीच है। चुनावी नतीजों की घोषणा 4 मई, 2026 को होगी।
BJP wants a puppet CM and a remote-controlled government in Tamil Nadu.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2026
INDIA alliance will never allow this to happen. Tamil Nadu will vote to protect its identity and dignity. pic.twitter.com/hBkV3B0dCz
बीच सड़क थार से खौफनाक स्टंट: पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!
गंगा किनारे बने मेड इन इंडिया इंजन अब अफ्रीका की पटरियों पर मचाएंगे धूम
मुंबई: लेंसकार्ट स्टोर में BJP नेता का हंगामा, हिंदू कर्मचारियों को जबरन लगाया तिलक
ईडन गार्डन्स में छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, हार के बीच दिखी खेल भावना की मिसाल
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
तमिलनाडु चुनाव 2026: राहुल गांधी का बड़ा दावा, नीतीश कुमार की तरह AIADMK को रिमोट से चला रही BJP
भारत-दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दिल्ली में भव्य स्वागत
783 दिनों का सूखा खत्म: बाबर आजम का टी20 में प्रचंड शतक, कराची में मचाया धमाल
भागलपुर में दरिंदगी: 10 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव
IPL 2026: रोहित शर्मा को टक्कर दे रहे अय्यर! बिना जूते के स्टेज पर पहुंचे, फिर कैमरामैन से मांगी उधारी