वैभव सूर्यवंशी की चुप्पी, बाबर का शोर रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिला-जुला रहा। जहां एक तरफ आईपीएल में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया। बाबर ने वह कर दिखाया जिसका उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
दो साल बाद टी20 में धमाका बाबर आजम ने कराची में खेले गए पीएसएल 2026 के मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। यह उनके टी20 करियर का 12वां शतक है। इससे पहले बाबर ने फरवरी 2024 में शतक लगाया था। यानी पूरे 783 दिनों के लंबे अंतराल के बाद उन्होंने यह मील का पत्थर हासिल किया है।
आखरी गेंद पर डाइव लगाकर पूरा किया शतक पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे। शतक पूरा करने के लिए उन्हें आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी। उन्होंने ऑन-ड्राइव शॉट खेला और दूसरे रन के लिए दौड़ लगा दी। थ्रो मिस होने पर बाबर ने डाइव लगाकर अपना शतक सुरक्षित किया। यह पारी उनके जज्बे का सबूत थी।
रिकॉर्ड बुक में बाबर का जलवा इस पारी के साथ बाबर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर मजबूती से कायम हैं। उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (22 शतक) हैं। पीएसएल में यह बाबर का तीसरा शतक है और दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही पेशावर जाल्मी की जर्सी में आए हैं।
सिर्फ एक डॉट बॉल, फिटनेस की मिसाल बाबर की इस पारी की सबसे बड़ी खूबी उनकी रनिंग बिटवीन द विकेट्स थी। उन्होंने अपनी 52 गेंदों की शतकीय पारी में केवल 10 बाउंड्री (6 चौके, 4 छक्के) लगाईं। बाकी के 52 रन उन्होंने दौड़कर (सिंगल और डबल) बनाए। पूरे 20 ओवर में बाबर ने मात्र एक डॉट बॉल खेली, जो उनकी एकाग्रता और फिटनेस को दर्शाता है। यह उनके करियर का दूसरा सबसे तेज टी20 शतक भी है।
Babar Azam faced only ONE dot ball in his 52 ball 100* and look at the dot ball #HBLPSL11 #BabarAzam #PZvQG
— King Babar Azam Army (@kingbabararmy) April 19, 2026
pic.twitter.com/3QqSUs9vc3
अंतरिक्ष में गूँजी बिहू की धुन: क्या है वायरल वीडियो और कांग्रेस के पुराने दावे की हकीकत?
पटना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: ज्वैलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, 20 लाख के जेवर लूटे
जलगांव में क्रिकेट का अंतिम संस्कार : फाइनल मैच के बीच पिच पर दौड़ाया ट्रैक्टर, तहस-नहस हुआ मैदान
अमेरिका-ईरान तनाव: तौस्का जहाज का काला सच और समुद्र में छिड़ी जंग
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के बदले गए DM
समंदर ही घर, समंदर ही जहान: मिलिए दुनिया की उस जनजाति से जो जमीन को नहीं जानती!
सरकारी दफ्तर में बादाम पॉलिटिक्स : फाइल गायब होने से परेशान शख्स ने मैडम की मेज पर बिखराए बादाम
PSL बनाम मुजरबानी: जब साइन ही नहीं किया कॉन्ट्रैक्ट, तो बैन कैसा?
थार कांड: बेटे को बचाने के लिए खाकी को धमकाने उतरे भाजपा विधायक, बोले- करैरा तेरे डैडी की नहीं
कोरबा वीआईपी रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी , मंत्री के पहुंचते ही मचा हड़कंप