क्या आप ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकते हैं जहाँ न कोई पक्का घर हो, न कोई देश और न ही जमीन से कोई रिश्ता? यह सुनने में किसी फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है बजाऊ (Bajau) समुदाय की। इन्हें दुनिया का आखिरी समुद्री खानाबदोश कहा जाता है।
पानी पर जन्म, पानी पर ही अंतिम सफर बजाऊ जनजाति के लोग इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच फैले समुद्रों में रहते हैं। इनके लिए जमीन का कोई वजूद नहीं है। ये लोग या तो लकड़ी के उन घरों में रहते हैं जो पानी पर खंभों के सहारे टिके हैं, या फिर पूरी जिंदगी अपनी नावों पर ही बिता देते हैं। इनका जन्म नाव पर होता है और जीवन का हर पड़ाव पानी की लहरों के बीच ही गुजरता है।
बिना ऑक्सीजन के समुद्र की गहराइयों का सफर सोशल मीडिया पर इन दिनों इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये लोग बिना किसी आधुनिक डाइविंग उपकरण या ऑक्सीजन सिलेंडर के समुद्र की अथाह गहराइयों में तैरते दिख रहे हैं। एक सामान्य इंसान के लिए जो काम नामुमकिन है, इनके लिए वह बेहद सहज है। ये लोग करीब 30 मीटर (100 फीट) से ज्यादा गहराई तक आसानी से गोता लगा सकते हैं।
पीढ़ी दर पीढ़ी आए शारीरिक बदलाव वैज्ञानिकों का मानना है कि हजारों सालों से समुद्र में रहने के कारण बजाऊ लोगों के शरीर में अद्भुत प्राकृतिक बदलाव आ गए हैं। इनकी आंखें पानी के भीतर भी बिल्कुल साफ देख सकती हैं, जबकि आम इंसान को वहां धुंधला नजर आता है। गोताखोरी इनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है और बचपन से ही उन्हें समुद्र के रहस्यों को समझने की ट्रेनिंग दी जाती है।
कान के पर्दे और एक दर्दनाक सच्चाई इनकी जीवनशैली का एक हिस्सा बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक भी है। गहरे पानी के दबाव को झेलने के लिए कई बजाऊ लोग बचपन में ही अपने कान के पर्दे जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर लेते हैं। इसका फायदा यह होता है कि उन्हें समुद्र की गहराई में जाने पर दबाव महसूस नहीं होता, लेकिन इसकी भारी कीमत उन्हें अपनी सुनने की क्षमता खोकर चुकानी पड़ती है।
नागरिकता और सीमाओं से परे बजाऊ समुदाय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनका किसी देश या सीमा से कोई लेना-देना नहीं है। इनके पास किसी देश की नागरिकता नहीं होती, क्योंकि वे किसी जमीन के टुकड़े पर नहीं, बल्कि खुले समंदर पर अपना अधिकार रखते हैं। ये सी-नोमैड्स (Sea Nomads) आज भी आधुनिक दुनिया की भागदौड़ से दूर, अपनी परंपराओं के साथ प्रकृति के बीच जी रहे हैं।
No Country, No Borders — Just Ocean: The Incredible Bajau Tribe…
— NancyH (@NancyH_60) April 7, 2026
This is the only country with no land borders.🌊
The Bajau people live their entire lives at sea, between Indonesia and Malaysia. Many are born on boats, grow up on water, and never truly belong to any nation -… pic.twitter.com/P6c3ucZJjc
डिजिटल जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में स्व-गणना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, अब तक 26 हजार से ज्यादा नागरिक जुड़े
दीदी कभी जय श्री राम भी बोला करो , ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा
सरकारी दफ्तर में बादाम पॉलिटिक्स : फाइल गायब होने से परेशान शख्स ने मैडम की मेज पर बिखराए बादाम
फेवीक्विक से चिपक गई उंगलियां? वायरल वीडियो में दिखा ये आसान घरेलू जुगाड़
नेपाल का नया सीमा शुल्क नियम: मधेश के 50 लाख लोगों की मुसीबत क्यों बढ़ी?
दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा : कहीं डंडे लिए बच्चे, तो कहीं सीढ़ियों पर कब्जा, यात्री परेशान
सुतली बम पर पैर रखकर किया स्टंट , धमाका होते ही हवा में उछला शख्स
करैरा तुम्हारे डैडी की है क्या? - बेटे को बचाने के लिए पुलिस को खुली चुनौती देते हुए गरजे बीजेपी विधायक
कांग्रेस नहीं, बंटवारे के लिए ओवैसी जिम्मेदार नहीं : गुजरात में गरजे असदुद्दीन ओवैसी
क्या ढल रहा है मोदी युग का सूरज? मुरली मनोहर जोशी के बयान से बीजेपी में मची हलचल