पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा अपने चरम पर है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
वोट बैंक के लिए श्री राम से परहेज झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी इंशाअल्लाह और खुदा हाफ़िज़ तो कहती हैं, लेकिन उनके मुंह से कभी जय श्री राम नहीं निकलता।
सरमा ने कटाक्ष करते हुए कहा, दीदी को लगता है कि प्रभु श्री राम के हाथों में वोट नहीं हैं, वोट तो सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में हैं। इसीलिए वह श्री राम का नाम लेने से बचती हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बावजूद ममता बनर्जी वहां दर्शन के लिए क्यों नहीं गईं।
SIR से मतदाता सूची का शुद्धिकरण पश्चिम मेदिनीपुर की रैली में सीएम सरमा ने भाजपा की जीत का दावा ठोकते हुए SIR फॉर्मूले की बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR का मतलब वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण है।
उन्होंने कहा कि जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं या जो बांग्लादेश से आए हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने चाहिए। सरमा ने जोर देकर कहा कि चुनाव में धांधली रोकने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य है।
ममता सरकार पर कंजूसी का आरोप राज्य सरकार की योजनाओं पर निशाना साधते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। न नई इंडस्ट्री आई है और न ही युवाओं को रोजगार मिला है।
लक्ष्मी भंडार योजना पर तंज कसते हुए सरमा बोले, मैंने पूरे देश में ऐसी कंजूस लक्ष्मी मां नहीं देखी, जो सिर्फ 1,500 रुपये ही दे रही हैं। ममता सरकार ने केवल लोगों को लुभाने का काम किया है, जबकि जमीनी हकीकत बदतर है।
बंगाल में चुनावी गणित बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। चुनाव के नतीजे 4 मई घोषित किए जाएंगे।
*Jhargram, West Bengal: On Election Campaign, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, Didi sometimes chant Shri Ram, Inshallah has been said, Khuda Hafiz has been said, but there should also be Jai Jai Shri Ram, but from Didi s mouth you will never hear Jai Shri Ram... Didi in her… pic.twitter.com/nV3doOI2Pl
— IANS (@ians_india) April 20, 2026
जीत के बाद क्यों मुंह छिपाते नज़र आए शशांक सिंह? श्रेयस अय्यर ने ऐसे संभाला मोर्चा
उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा: 15 यात्रियों की मौत, खाई में समाई जिंदगी
भोपाल में फूटा महिलाओं का आक्रोश: CM मोहन यादव ने भरी हुंकार, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती
अब फोन में नहीं घुसेगा वायरस और न होगा UPI फ्रॉड, सरकारी डिजिटल कवच से सुरक्षित करें अपना स्मार्टफोन
मैदान पर छलके 15 साल के वैभव के आंसू: KKR से मिली हार के बाद भावुक हुआ राजस्थान रॉयल्स का वंडर किड
अंडरवाटर फोटोशूट के दौरान अचानक पीछे आई खतरनाक व्हेल शार्क, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
तिलक हटाने और चोटी काटने का फरमान? लेंसकार्ट पर पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
ओमान सागर में तनाव चरम पर: अमेरिकी जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला, युद्ध के मुहाने पर खाड़ी
शशांक सिंह की फील्डिंग से तमतमाए रिकी पोंटिंग, वीडियो देख फैंस बोले- ये क्या हो गया?
PSL बनाम मुजरबानी: जब साइन ही नहीं किया कॉन्ट्रैक्ट, तो बैन कैसा?