आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर निजी डेटा तक सब कुछ मोबाइल में मौजूद है। लेकिन इसके साथ ही साइबर ठगों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। अगर आप भी UPI फ्रॉड, ओटीपी चोरी और वायरस से परेशान हैं, तो भारत सरकार ने इसके लिए एक खास समाधान पेश किया है।
क्या है सरकारी MKavach2 ऐप?
मैलवेयर, स्पाइवेयर और बैंकिंग फ्रॉड जैसे खतरे फोन में चुपके से ऑपरेट होते हैं और यूजर को नुकसान होने के बाद ही पता चलता है। इन जोखिमों से बचाने के लिए सरकार ने MKavach2 ऐप विकसित किया है। यह एक मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशन है, जिसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप आपके फोन की सुरक्षा पर लगातार नजर रखता है।
ऐप की प्रमुख खूबियां:
सबसे सुरक्षित क्यों है यह ऐप?
MKavach2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राइवेसी फ्रेंडली पॉलिसी है। यह ऐप किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत डेटा कलेक्ट नहीं करता है, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। यह ऐप बैकग्राउंड में रहकर काम करता है और केवल रिस्की गतिविधियों का पता चलने पर ही आपको नोटिफिकेशन देता है।
कैसे करें डाउनलोड?
एंड्रॉयड यूजर इस ऐप को सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह ऐप केवल भारतीय यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यदि आप अपने फोन को साइबर अपराधियों से बचाना चाहते हैं, तो इस सरकारी सुरक्षा कवच को आज ही इंस्टॉल करें।
आज के digital environment में smartphone सिर्फ device नहीं, एक vulnerable entry point भी बन चुका है।
— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 14, 2026
Malware, spyware, UPI fraud और OTP theft जैसे threats silently operate करते हैं और user को तब पता चलता है जब नुकसान हो चुका होता है।
इन risks को address करने के लिए Government… pic.twitter.com/8Xlp5O0ma9
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, विराट कोहली के करीब पहुंचा यह युवा सितारा
नेपाल का नया सीमा शुल्क नियम: मधेश के 50 लाख लोगों की मुसीबत क्यों बढ़ी?
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 20 लाख की डकैती, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
कोरबा वीआईपी रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी , मंत्री के पहुंचते ही मचा हड़कंप
बिहार में अग्निपरीक्षा : 43 डिग्री पर पहुंचा पारा, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश से राहत
क्या ब्रॉक लेसनर का WWE सफर हुआ खत्म? रेसलमेनिया 42 के बाद भावुक पलों ने दिए संन्यास के संकेत
100% चार्ज होते ही खुद सॉकेट से बाहर आ जाएगा आपका चार्जर! जानिए क्या है यह वायरल तकनीक
गढ़वा के नए कप्तान आशुतोष शेखर: अपराधियों में खौफ और जनता के साथ विश्वास ही प्राथमिकता
जलगांव में क्रिकेट का अंतिम संस्कार : फाइनल मैच के बीच पिच पर दौड़ाया ट्रैक्टर, तहस-नहस हुआ मैदान
क्या ढल रहा है मोदी युग का सूरज? मुरली मनोहर जोशी के बयान से बीजेपी में मची हलचल