दिल्ली मेट्रो, जिसे राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है, इन दिनों अपनी सेवाओं से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है। रील बनाने के शौकीनों के बाद अब यात्रियों ने स्टेशन परिसर में होने वाली अराजकता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
स्टेशन बना झुग्गी-झोपड़ियों का अड्डा? यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। त्रिवेणी पांडेय नाम के एक यूजर ने सराय काले खां मेट्रो स्टेशन की तस्वीर साझा की, जिसमें बच्चे हाथों में डंडे लिए घूमते नजर आए। यूजर का आरोप है कि झुग्गी-बस्ती के लोगों ने यात्रियों का जीना मुहाल कर रखा है। छोटे बच्चों का इस तरह डंडे लेकर अंदर घुसना सुरक्षा में बड़ी सेंध है।
DMRC की सफाई इस मामले पर DMRC ने खेद जताते हुए कहा कि स्टेशन पर नियमित गश्त की जाती है। निगम का कहना है, सिक्योरिटी स्टाफ की मदद से अक्सर ऐसे अनाधिकृत लोगों और भिखारियों को बाहर निकाला जाता है। यात्रियों से अपील है कि किसी भी असुविधा के लिए तुरंत कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर 155370 पर सूचित करें।
नजफगढ़ स्टेशन पर पब्लिक न्यूसेंस सिर्फ सराय काले खां ही नहीं, नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। एक महिला स्टेशन की सीढ़ियों पर ही अपना डेरा जमाकर बैठी है। सीढ़ियों पर साफ मनाही के निर्देश लिखे होने के बावजूद वह वहां से गुजरने वाले यात्रियों को रोक रही है और उन पर गुस्सा कर रही है।
मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और DMRC से मेट्रो को छपरी मुक्त बनाने की मांग की। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
दोषियों पर क्या एक्शन हुआ? लगातार मिल रही शिकायतों के बाद DMRC ने इस मामले में संज्ञान लेने का दावा किया है। निगम ने आश्वासन दिया है कि उक्त महिला के मामले में उचित कार्रवाई की गई है। हालांकि, यात्रियों का मानना है कि केवल हेल्पलाइन नंबर जारी करना काफी नहीं है, बल्कि स्टेशन परिसरों में अधिक सख्ती की जरूरत है ताकि आम जनता बिना किसी डर के सफर कर सके।
*What is this public nuisance at Najafgarh Metro Station?⁰⁰Make chapri free@OfficialDMRC @DelhiPolice #DelhiMetro #PublicNuisance pic.twitter.com/mBCJBHUBgr
— ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) April 19, 2026
बंगाल चुनाव: रैली में फिसली सीएम योगी की जुबान, TMC ने पकड़ी गलती तो मचा सियासी बवाल
करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है? : MP में 5 लोगों को थार से कुचलने वाले बेटे का बचाव करते हुए विधायक ने पुलिस को दी खुली धमकी
मैडम, बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए : अनोखे विरोध से हिली हाउसिंग बोर्ड की कुर्सी, दो अधिकारी हटाए गए
गुरुग्राम में नकली दवाओं का भंडाफोड़: 70 लाख के फर्जी इंजेक्शन जब्त
क्या वैभव सूर्यवंशी का सपना टूटने से आहत है राजस्थान रॉयल्स का नन्हा सितारा ?
पटना में नारी शक्ति का शंखनाद: सम्राट चौधरी बोले- बहनों के साथ अन्याय करने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे
2027 का महासंग्राम: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
हाइवे पर मौत का स्टंट : ट्रोले में घुसी बाइक, तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती पर वायरल हुआ फर्जी नोटिफिकेशन, आयोग ने दी बड़ी चेतावनी
झारग्राम में झालमुढ़ी ब्रेक पर मचा सियासी बवाल: हेमंत सोरेन का हेलिकॉप्टर नहीं उतरा, टीएमसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना