आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सबको चौंका दिया। टीम ने बड़े बदलाव करते हुए दो युवा खिलाड़ियों—कृष भगत और दानिश मालेवार को डेब्यू कैप सौंपी।
4 दिन पहले टीम में हुए शामिल मुंबई इंडियंस ने अथर्वा अंकोलेकर के बाहर होने के बाद महज चार दिन पहले ही 21 वर्षीय कृष भगत को अपनी टीम में शामिल किया था। टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताते हुए सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह दी।
कौन हैं कृष भगत? दाएं हाथ के ऑलराउंडर कृष भगत पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। दिलचस्प बात यह है कि कृष के चाचा मोहिंदर भगत पंजाब के जालंधर पश्चिम से वर्तमान विधायक हैं।
घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म कृष ने 2024 में प्रथम श्रेणी और 2025 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था। सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 16 विकेट चटकाए और 263 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था। विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ नंबर-8 पर खेलते हुए उनकी 51 रनों की पारी काफी चर्चित रही थी।
दानिश मालेवार का जलवा वहीं, 22 वर्षीय दानिश मालेवार को भी मुंबई ने मौका दिया। उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया था। मालेवार ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ही सीजन में फाइनल में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अब तक 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 49.42 की औसत से 1,285 रन बनाए हैं।
टी20 में भी दिखा चुके हैं दम हालांकि मालेवार का यह पहला आधिकारिक टी20 मैच था, लेकिन इससे पहले वह विदर्भ प्रो टी20 लीग और डीवाई पाटिल टी20 कप में शानदार बल्लेबाजी कर चुके हैं। डीवाई पाटिल कप में उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ 42 गेंदों में 64 रनों की आक्रामक पारी खेली थी।
*Danish Malewar and Krish Bhagat will play their maiden #TATAIPL match tonight! 🌟💙 pic.twitter.com/eilYE4n6gk
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2026
दीदी कभी जय श्री राम भी बोला करो , ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा
पटना की सड़कों पर जंजीर में बंधी नारी शक्ति, 33% आरक्षण के लिए फूटा आक्रोश
संजीव गोयनका ने प्रियांश आर्या को पास बुलाकर किया हैरान, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
मैदान पर छलके 15 साल के वैभव के आंसू: KKR से मिली हार के बाद भावुक हुआ राजस्थान रॉयल्स का वंडर किड
लेंसकार्ट स्टोर में हंगामा: बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर सड़क पर नमाज: बीच सड़क सजदा करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को भेजा जेल
बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की झालमुड़ी पर घमासान, टीएमसी ने लगाया आदिवासी अपमान का आरोप
IPL मैच में हुआ दिल है तुम्हारा का रीयूनियन: प्रीति जिंटा और अर्जुन रामपाल को साथ देख फैंस हुए भावुक
दीदी का डांस बनाम मोदी की झालमुड़ी: क्या बदल गया बंगाल चुनाव का नैरेटिव?
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लात मारकर भगाऊंगा : हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से बंगाल की सियासत गरमाई