महाराष्ट्र के नासिक की एक प्रमुख आईटी कंपनी इन दिनों सुर्खियों में है। कंपनी के अंदर बीते चार सालों से चल रहे यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के एक घिनौने खेल का नासिक पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एटीएस (ATS), एनआईए (NIA) और आईबी (IB) जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
इस रैकेट का खुलासा करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। फरवरी में मिली इनपुट के बाद, पुलिस ने ऑपरेशन रेड की रणनीति तैयार की। विभाग की 7 महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान बदलकर कंपनी में बतौर कर्मचारी ज्वाइन किया। 42 दिनों तक ये अधिकारी ऑफिस के अंदर रहीं और आरोपियों की हर हरकत पर नजर रखी। उन्होंने अपनी आंखों से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हिंदू कर्मचारियों के प्रति नफरत भरे माहौल को देखा।
जांच में जो तथ्य सामने आए, वे हैरान करने वाले हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हिंदू कर्मचारियों को दफ्तर की छत पर जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। एक पुरुष कर्मचारी ने शिकायत में कहा है कि उसे जबरन मांसाहारी भोजन खिलाया गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। इन शिकायतों को एचआर हेड ने लगातार नजरअंदाज किया। मंत्री नितेश राणे ने इसे कॉर्पोरेट जिहाद करार दिया है।
पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने के बाद दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख और आसिफ अंसारी नामक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 8 महिलाएं और एक पुरुष कर्मचारी पीड़ित हैं। कंपनी में करीब 300 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से कई अन्य लोगों के भी प्रताड़ित होने की आशंका है।
यह मामला अब एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि क्या इस गिरोह को विदेशी फंडिंग मिल रही थी या यह किसी प्रतिबंधित संगठन का हिस्सा है। आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन, कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल एक्टिविटी की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही केंद्रीय टीमें नासिक पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ करेंगी।
#WATCH | Nashik, Maharashtra | The six accused in the alleged sexual harassment case, who were employees of an IT company, being taken to Nashik Central Jail from the Court. pic.twitter.com/xcBBXGB7co
— ANI (@ANI) April 10, 2026
संजीव गोयनका हुए मुकुल चौधरी के मुरीद, KKR के खिलाफ जीत के बाद मालिक ने लुटाया प्यार
दिल्ली में थमेगा पेट्रोल वाहनों का सफर: 2028 से बंद होगी पेट्रोल बाइक और स्कूटर की बिक्री
समोसे का असली सच: 500 साल पहले इसमें आलू नहीं, ये शाही चीजें होती थीं शामिल
वैभव सूर्यवंशी का कैच लेने के बाद क्यों ठिठक गए विराट कोहली? वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
आर्टेमिस 2 मिशन सफल: चांद की सैर कर सुरक्षित लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, अब बारी ऐतिहासिक लैंडिंग की
मथुरा नाव हादसा: यमुना में समाई खुशियां, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
चांद के पीछे वो 40 मिनट: जब दुनिया से कट गया था संपर्क और थम गई थी सबकी सांसें
ईरान का खून से सना संदेश: इस्लामाबाद शांति वार्ता में अमेरिकी हमलों के सबूत लेकर पहुंचे प्रतिनिधि
‘अमिताभ बच्चन का A भी नहीं हो तुम’: समय रैना के जोक पर भड़के एजाज खान, दी खुलेआम धमकी
क्या स्टूडियो में शूट हुआ आर्टेमिस-2? NASA के मून मिशन पर सोशल मीडिया के वायरल दावों का सच