दिल्ली में सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण और धुंध से राहत पाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने अपनी नई ईवी पॉलिसी (2026-2030) का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस नीति का मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सड़कों से तेल से चलने वाले वाहनों को हटाकर पूरी तरह इलेक्ट्रिक युग की ओर बढ़ना है।
पेट्रोल गाड़ियों पर ब्रेक की समय-सीमा तय नई ड्राफ्ट पॉलिसी के अनुसार, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ऑटो) का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद, 1 अप्रैल 2028 से पेट्रोल से चलने वाली टू-व्हीलर (बाइक-स्कूटर) की खरीद और रजिस्ट्रेशन पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव है। ओला-उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के लिए भी 1 जनवरी 2027 से नई पेट्रोल गाड़ियां शामिल करना प्रतिबंधित होगा।
स्कूल बसों और सरकारी बेड़े पर सख्ती सरकार ने नियमों की शुरुआत खुद से करने का फैसला किया है। सरकारी विभागों द्वारा खरीदी या लीज पर ली जाने वाली नई गाड़ियां अब 100 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी। स्कूल बसों के लिए भी लक्ष्य तय किया गया है: दूसरे साल में 10%, तीसरे साल में 20% और 2030 तक 30% स्कूल बसें इलेक्ट्रिक होनी अनिवार्य होंगी। साथ ही, दिल्ली में खरीदी जाने वाली नई बसें भी पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगी।
सब्सिडी का पिटारा खुला इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए सरकार ने भारी सब्सिडी का प्रस्ताव रखा है। 2.25 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर बैटरी क्षमता के अनुसार सब्सिडी मिलेगी। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी। अच्छी बात यह है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी। अपनी पुरानी प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ी को स्क्रैप (कबाड़) करने पर 10 हजार से 1 लाख रुपये तक का बोनस भी मिलेगा।
चार्जिंग की चिंता और भविष्य की राह चार्जिंग की कमी दूर करने के लिए दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड को पूरे शहर में चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का नेटवर्क बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अब गाड़ी बेचने वाली एजेंसियों को भी अपने आउटलेट पर चार्जिंग पॉइंट लगाने होंगे। पुराने बैटरी कचरे के निपटान के लिए सख्त रीसाइक्लिंग नियम बनाए गए हैं।
अगले 30 दिनों का समय सरकार ने आम जनता और विशेषज्ञों से इस पॉलिसी पर राय मांगी है। अगले 30 दिनों तक लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। यदि आप दिल्ली की हवा को साफ बनाने वाली इस मुहिम में अपनी राय देना चाहते हैं, तो यह सही समय है।
Delhi Electric Vehicle (EV) Policy 2026–2030 (Draft):
— ANI (@ANI) April 11, 2026
Purchase Incentives
A) Electric Two-Wheelers
•Price cap: ₹2.25 lakh
•Year 1: ₹10,000/kWh (max ₹30,000)
•Year 2: ₹6,600/kWh (max ₹20,000)
•Year 3: ₹3,300/kWh (max ₹10,000)
B) Electric Three-Wheelers (E-Auto)… pic.twitter.com/brjUnzUTpU
15 साल की उम्र में क्रिकेट का नया सुपरस्टार : विराट कोहली भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद
PSL 2026: मिस्ट्री स्पिनर के एक्शन ने डेरिल मिचेल को किया परेशान, पिच पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
IPL मैच के बीच पवेलियन में हुआ घर का कलेश , वीडियो देख हंसते-हंसते लोट-पोट हुए लोग
इस्लामाबाद में महाबैठक: ईरान की टीम पहुंची, जेडी वैन्स के साथ सीजफायर पर टिकी दुनिया की नजरें
स्कूली बैग, बिखरे जूते और मौत की खामोशी: गालिबफ की उस उड़ान ने खोल दी अमेरिकी सितम की पोल
क्या खत्म हुआ रसोई गैस का संकट? ईरान में सीज़फायर के बाद सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
ईरान का खून से सना संदेश: इस्लामाबाद शांति वार्ता में अमेरिकी हमलों के सबूत लेकर पहुंचे प्रतिनिधि
1 करोड़ का घर, जान का जोखिम: ग्रेटर नोएडा में ढही बालकनी की छत, सामने आई बिल्डरों की पोल
ट्रंप का पावरफुल रिसेट : क्या इस्लामाबाद में टल पाएगा ईरान-अमेरिका का युद्ध?
RR vs RCB: वैभव-जुरेल के तूफान में ढेर हुई बेंगलुरु, राजस्थान ने लगाई जीत की चौका