ग्रेटर नोएडा की एक हाई-राइज सोसाइटी से सामने आए एक वीडियो ने रियल एस्टेट सेक्टर और बिल्डरों की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक फ्लैट की बालकनी की छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिरने से हड़कंप मच गया है।
बाल-बाल बची जान घटना रात करीब 2 बजे की है। फ्लैट में रहने वाली महिला ने बताया कि अचानक उन्हें तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब वह बालकनी की तरफ गईं, तो वहां का नजारा भयावह था। छत का बड़ा हिस्सा टूटकर जमीन पर पड़ा था और चारों तरफ मलबा फैला हुआ था। महिला के अनुसार, वह अक्सर देर रात बालकनी में समय बिताती हैं। उस रात वह कमरे के अंदर थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
1 करोड़ का घर, रेत जैसा कंक्रीट महज 1 करोड़ रुपये की बाजार कीमत वाले इस फ्लैट की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गिरी हुई छत का कंक्रीट बेहद कमजोर है। महिला ने वीडियो में दिखाया कि मलबे को हाथ से दबाने पर ही वह पाउडर की तरह बिखर रहा है। फ्लैट के लिए 28,000 रुपये प्रति माह किराया देने वाली निवासी ने इसे जानलेवा लापरवाही करार दिया है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यूजर्स का कहना है कि चमक-धमक वाली सोसाइटीज के पीछे का सच बेहद डरावना है। कई लोगों ने इसे सस्ते सीमेंट और कमीशनखोरी का नतीजा बताया है। निवेशकों और फ्लैट मालिकों ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
असुरक्षित होतीं सोसाइटीज? ग्रेटर नोएडा और एनसीआर के इलाकों में यह पहली बार नहीं है जब खराब कंस्ट्रक्शन का मामला सामने आया हो। पहले भी कई सोसाइटीज से प्लास्टर गिरने और दीवारों में दरारें आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानकारों का कहना है कि समय रहते अगर गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में ये हाई-राइज इमारतें लोगों के लिए डेथ ट्रैप (मौत का जाल) साबित हो सकती हैं।
*🚨 ₹1 Cr flat s balcony collapses in Greater Noida s Chi-5! Resident Sonam Singh shares shocking video of crumbling concrete & debris. Paying ₹28k rent for this? Builder facing massive outrage over poor quality. Safety first!
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 10, 2026
pic.twitter.com/9LhdM0zae5
आग के गोले से सुरक्षित बाहर आया ओरियन , आर्टेमिस-2 मिशन की ऐतिहासिक वापसी
धाकड़ फॉर्म में थे विराट, फिर रवि बिश्नोई की जादुई गेंद ने बिखेरे स्टंप्स!
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाल-बाल बची जान; संदिग्ध गिरफ्तार
ईरान का भारत से आग्रह: अब और पैसे न भेजें, आपका साथ ही काफी है
पहले मेलोनी, फिर स्टार्मर और अब भारत: खाड़ी देशों की ओर क्यों दौड़ रही है दुनिया?
फारबिसगंज डबल मर्डर: मामूली विवाद में गई दो जान, CCTV देख कांप जाएगी रूह
नासिक की MNC में अंधेरा : यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का दबाव और महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन
मिसाइल छोड़िए, अब माइक्रोवेव से गिरेंगे ड्रोन! तकनीक देख दंग रह गए आनंद महिंद्रा
वैभव सूर्यवंशी का कहर: 15 गेंद में जड़ी फिफ्टी, दिग्गज गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
अगली मीटिंग HR के साथ : माइक म्यूट करना भूल गया कर्मचारी, मैनेजर पर निकाली भड़ास तो मच गया बवाल