नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के साथ तनावपूर्ण हालातों के बीच ईरान ने भारत से मिल रही आर्थिक मदद पर आधिकारिक रोक लगा दी है। ईरान के दूतावास ने एक संदेश जारी कर जनता से अपील की है कि वे अब दूतावास के बैंक खातों में दान न भेजें।
क्यूआर कोड और खाते किए गए निष्क्रिय ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आर्थिक सहायता के लिए पहले जो क्यूआर कोड और बैंक खाते सार्वजनिक किए गए थे, उन्हें अब निष्क्रिय (deactivate) कर दिया गया है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इन खातों या किसी भी अन्य भ्रामक लिंक पर पैसे भेजने से परहेज करें।
कश्मीर से उमड़ा मदद का सैलाब ईरान-इजरायल जंग के दौरान भारत में ईरान के समर्थन में भारी जन-समर्थन देखने को मिला। विशेष रूप से कश्मीर से करोड़ों रुपये का चंदा इकट्ठा किया गया। लोग नकदी के अलावा सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन तक दान कर रहे थे। मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लकें तक तोड़कर ईरान की मदद के लिए दे दीं।
भावुक कर देने वाले किस्से दूतावास ने बताया कि मदद का जज्बा इतना था कि एक महिला ने अपने पुरखों की आखिरी निशानी के तौर पर रखे गहने तक दान कर दिए। वहीं, एक अन्य शख्स ने अपनी मुर्गी की नीलामी से मिले 1 लाख 25 हजार रुपये ईरान को समर्पित कर दिए। इन घटनाओं ने वैश्विक स्तर पर चर्चा बटोरी थी।
भारत का जताया आभार दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में भारतीय जनता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए सराहनीय सहयोग और एकजुटता के लिए ईरान उनका ऋणी है। फिलहाल, दान की प्रक्रिया को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिसे ईरान का भारत के प्रति आभार माना जा रहा है।
In appreciation of the commendable support and solidarity of the noble people of India, it is hereby informed that the Embassy accounts previously designated for receiving monetary contributions have now been deactivated. Accordingly, you are kindly requested to refrain from… pic.twitter.com/jzk4e6Dl24
— Iran in India (@Iran_in_India) April 10, 2026
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से बड़ी राहत: मिली अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर टला संकट
धुरंधर 2 की सफलता पर शाहरुख का खास अंदाज, गाल थपथपाकर रणवीर को दी शाबाशी
पीएम मोदी की सभा में जेबकतरों का तांडव: 350 लोगों के उड़े मोबाइल-पर्स, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
दिल्ली की सड़कों पर बाल कथावाचक पर जानलेवा हमला, कार में चीखते रहे अभिनव अरोरा; जानें क्या है पूरा मामला
शेयर बाजार में जल्द आएगी बड़ी रैली? मॉर्गन स्टेनली ने बताया 95,000 का लक्ष्य
वायरल वीडियो: इसे मैनेजर किसने बनाया कहना पड़ा भारी, ऑफिस मीटिंग में हुआ लाइव कांड
गर्मियों में नया पंखा खरीदने जा रहे हैं? तो ये सीक्रेट मार्क देखना न भूलें, वरना पछताएंगे!
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
सैमसंग का बड़ा झटका: Galaxy A और F सीरीज के स्मार्टफोन हुए 3,500 रुपये तक महंगे
WhatsApp की प्राइवेसी पर बड़ा संकट: एलन मस्क और टेलीग्राम CEO ने लगाए गंभीर आरोप