गर्मी के दस्तक देते ही पंखों की मांग बढ़ गई है। अगर आप भी नया पंखा खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ लुक्स और हवा की रफ्तार देखकर खरीदारी न करें। अक्सर चमक-धमक देखकर लोग सस्ते या लोकल ब्रांड के पंखे ले आते हैं, जो न केवल बिजली का भारी बिल बढ़ाते हैं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकते हैं।
सुरक्षा है सबसे जरूरी कई बार खबरें आती हैं कि चलते हुए पंखे अचानक नीचे गिर गए। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए पंखे की क्वालिटी का ध्यान रखना अनिवार्य है। एक गलत चुनाव आपके घर में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। इसलिए, पंखा खरीदते समय उस पर लगे सर्टिफिकेशन मार्क्स की जांच जरूर करें।
ISI मार्क है असली पहचान पंखे की क्वालिटी सुनिश्चित करने का सबसे आसान तरीका है उस पर लगा ISI मार्क देखना। तकनीकी तौर पर, पंखों पर IS 374 का निशान होना चाहिए। यह स्टैंडर्ड सीलिंग फैन की फिटिंग और उसकी मजबूती की गारंटी देता है। यह मार्क साबित करता है कि पंखा सभी सरकारी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है।
ISI मार्क वाले पंखों के ये फायदे
स्मार्ट ग्राहक बनें खरीदारी करते समय केवल ब्रांड के नाम या लुक्स के झांसे में न आएं। यह जांचना आपकी जिम्मेदारी है कि आप जो पैसा खर्च कर रहे हैं, वह आपको सुरक्षा और परफॉर्मेंस दोनों दे रहा है या नहीं। हमेशा ISI मार्क देखकर ही पंखा घर लाएं, ताकि इस भीषण गर्मी में आप बिना किसी डर के चैन की सांस ले सकें।
गर्मी बढ़े तो चिंता नहीं! ISI मार्क वाला पंखा चुनें, जो सुरक्षा मानकों पर खरा उतरे और सही फिटिंग व मजबूत गुणवत्ता के साथ सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करे।#BIScertified #ISIMark #ConsumerAwareness #JagoGrahakJago #IndianStandards pic.twitter.com/2gnXVfmKaM
— Consumer Affairs (@jagograhakjago) April 10, 2026
बंगाल चुनाव: 1000 करोड़ का वॉइस स्टिंग और ओवैसी से हुमायूं कबीर की तकरार
जस्टिन लैंगर की भविष्यवाणी सच साबित: मुकुल चौधरी बने फिनिशर , पैर छूकर गुरु को दिया सम्मान
कर्नल श्रीकांत पुरोहित को मिली ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति, खत्म हुआ लंबे इंतजार का दौर
ईडन गार्डन्स में मुकुल का तूफान: आखिरी गेंद तक चले रोमांच में लखनऊ ने केकेआर को हराया
पुरी से अयोध्या तक एक टिकट में 7 तीर्थों की यात्रा: IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज
₹1000 करोड़ की डील और डिप्टी CM का ऑफर: बंगाल चुनाव से पहले वायरल स्टिंग वीडियो से मचा सियासी घमासान
भूत बंगला की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार हुए घायल, स्टंट करते समय बिगड़ा संतुलन
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा अपडेट: 4 लाख कनेक्शन बदले, 5 किलो वाले सिलेंडर की डिलीवरी तेज
होमग्राउंड पर KKR के साथ धोखा ? विवादित फैसले पर भड़के रोवमैन पॉवेल
ट्रैफिक चालान ने खोली चोरी की पोल: सोशल मीडिया की मदद से 3 महीने बाद मिली स्कूटी