कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में दर्शकों को सांस थाम देने वाला रोमांच देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया। जीत के असली हीरो 21 वर्षीय मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया।
मुकुल की घातक बल्लेबाजी से पलटी बाजी एक समय मैच पूरी तरह से केकेआर की पकड़ में नजर आ रहा था। निकोलस पूरन और आयुष बडोनी के पवेलियन लौटने के बाद लखनऊ की उम्मीदें धूमिल होती दिख रही थीं। लेकिन क्रीज पर आए मुकुल चौधरी ने मैच का रुख बदल दिया। मुकुल ने महज 27 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन ठोक दिए, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
आयुष बडोनी का साथ और लक्ष्य का पीछा जीत की नींव आयुष बडोनी ने रखी, जिन्होंने 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। आयुष ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। मुकुल और आयुष की जुगलबंदी के दम पर लखनऊ ने 182 रनों के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे जीत को टाल नहीं सके।
केकेआर की शुरुआत और स्कोरबोर्ड इससे पहले टॉस जीतकर लखनऊ ने गेंदबाजी का फैसला किया था। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 45 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों का योगदान दिया। अंत में रोवमन पॉवेल की नाबाद 39 रन की पारी ने टीम को 180 के पार पहुँचाया, लेकिन यह स्कोर भी जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा।
लखनऊ की गेंदबाजी रही अनुशासित हालांकि कोलकाता के बल्लेबाजों ने रन गति बनाए रखी, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने अनुशासन दिखाया। प्रिंस यादव, एम सिदार्ध, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट चटकाया। किसी भी गेंदबाज ने बहुत अधिक रन नहीं लुटाए, जिससे टीम लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में बनी रही। यह जीत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अंक तालिका में बड़ी बढ़त के रूप में देखी जा रही है।
*Another day, another #TATAIPL thriller 🤩@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary s heroics 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
IPL 2026: मुकुल चौधरी के तूफानी छक्कों की गूंज, अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी इस खतरे की भविष्यवाणी
मुकुल चौधरी की तूफानी पारी के मुरीद हुए संजीव गोयनका, मैदान पर दौड़कर लगाया गले
आस्था या बर्बादी? नर्मदा में बहाया गया 11,000 लीटर दूध, मचा बवंडर
आईपीएल 2026: रहाणे का अतरंगी छक्का, हवा में उड़ा बल्ला और सीमा रेखा पार गई गेंद!
रिलीज से पहले बड़ा झटका: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक
IPL 2026: कल होगा महासंग्राम, RR और RCB में से किसका टूटेगा विजय रथ?
राम राज्य से पेट नहीं भरता : TMC नेता अखिल गिरी के बयान से बंगाल की सियासत गरमाई
स्कूटी चोरी हुई, तो पुलिस ने नहीं ढूंढा, लेकिन ट्रैफिक चालान ने चोर को बेनकाब कर दिया!
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
अनंत अंबानी की पार्टी में शाहरुख ने प्यार से सहलाया रणवीर का गाल, वीडियो देख फैंस हुए गदगद