अनंत अंबानी की हालिया शानदार प्री-वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। इस भव्य आयोजन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बीच की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींच लिया है।
वीडियो में दिखी खास जुगलबंदी वायरल वीडियो में रणवीर सिंह को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। तभी शाहरुख खान वहां पहुंचते हैं और बेहद गर्मजोशी के साथ रणवीर के कंधे पर हाथ रखते हैं। पल भर में शाहरुख प्यार से रणवीर के गाल सहलाते नजर आते हैं, जो दोनों सितारों के बीच के गहरे सम्मान को दर्शाता है।
जीत ली फैंस का दिल रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान ने रणवीर सिंह को उनकी फिल्म धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। रणवीर ने भी बड़े अदब के साथ किंग खान का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर फैंस इस लम्हे को देखकर काफी उत्साहित हैं और दोनों की दोस्ती की खूब तारीफ कर रहे हैं।
अगली फिल्मों का इंतजार वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों सुजॉय घोष की फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी।
वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। अपनी इस बड़ी कामयाबी के बाद रणवीर अब अपनी आगामी फिल्म प्रलय की तैयारियों में जुट गए हैं।
just see how Shah Rukh Khan is patting Ranveer Singh and touching his cheeks, probably congratulating him for Dhurandhar 2 success. And even SRK s manager Pooja Dadlani is showing love to Ranveer. ❤️ pic.twitter.com/qKiZVsxC0e
— sohom (@AwaaraHoon) April 9, 2026
होर्मुज में वसूली का जवाब: क्या अंडमान से गुजरेगा हर जहाज अब टोल देकर?
विराट कोहली का नाम सुनते ही आपे से बाहर हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी
जीत के बाद मुकुल चौधरी ने छुए कोच जस्टिन लैंगर के पैर, वायरल वीडियो के पीछे की इमोशनल कहानी
बाथरूम में चल रही थी लव स्टोरी , बाहर पापा ने बिगाड़ दिया खेल; डिजिटल मजनू की खुली पोल!
चाचा अब परदेसी हो गए : दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज
राका (Raaka): अल्लू अर्जुन और दीपिका की फीस में इतना बड़ा अंतर क्यों? जानें पूरी सच्चाई
एमिटी छात्र मौत मामला: टिफिन खाने वाले दोस्त बने कातिल? मां के आरोपों से मचा हड़कंप
कर्ज में डूबे पिता, बेघर हुआ परिवार, फिर बेटे ने 7 छक्के जड़कर बदल दी तकदीर
IPL 2026: फिन एलन आउट या नॉट आउट? अंपायर के ब्लंडर ने मचाया कोहराम
जीत के जश्न में फिर सुर्खियों में आवेश खान: हेलमेट उतारने के पीछे क्या है पुरानी टीस?