चाचा अब परदेसी हो गए : दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज
News Image

बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच, राजद नेता रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।

रोहिणी का कटाक्ष: भुगतना पड़ गया चाचाजी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक व्यंग्यात्मक पोस्टर साझा किया। इसमें नीतीश कुमार को आंखों में आंसू लिए बैग उठाकर बिहार से जाते हुए दिखाया गया है। रोहिणी ने लिखा, भीगी बिल्ली बनकर चाचा आज दिल्ली चले गए। मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते। एक-दो दिन में कुर्सी छिन जाएगी और सियासत-ए-बिहार से नाता टूट जाएगा।

दिल्ली दौरे पर नीतीश का बड़ा ऐलान दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में अपने अगले कदम के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा, मैंने बिहार में बहुत काम किया है। अब मुझे लगा कि मुझे यहां (केंद्र में) रहना चाहिए। मैं तीन-चार दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। राज्य में अब नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा।

मंत्रियों के साथ दिल्ली रवाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर अपने करीबी सहयोगियों, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी दिल्ली गए हैं। 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था।

पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 11 या 12 अप्रैल को पटना लौटने के बाद वह औपचारिक रूप से सीएम पद छोड़ देंगे, जिसके बाद एनडीए द्वारा बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चांद से लौटते वक्त एस्ट्रोनॉट्स कहां फेंकते हैं अपना मल-मूत्र? नासा ने खोला राज़

Story 1

शेयर बाजार में जल्द आएगी बड़ी रैली? मॉर्गन स्टेनली ने बताया 95,000 का लक्ष्य

Story 1

सेल्फी का जुनून बना काल, झरने पर फोटो खींचते वक्त तीन किशोरियों की डूबकर मौत

Story 1

बंगाल चुनाव: मछली बनी सियासी हथियार , ममता और मोदी आमने-सामने

Story 1

ये क्या शॉट है भाई! हाथ से छूट गया बल्ला, फिर भी बाउंड्री के पार गई गेंद

Story 1

घर-जमीन बेचकर निपट लो वरना चलेगी पोकलैंड: भाजपा विधायक की खुली धमकी से हड़कंप

Story 1

पश्चिम बंगाल चुनाव: स्टिंग ऑपरेशन से मचा सियासी बवाल, ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा नाता

Story 1

IPL 2026: कौन है ये नया फिनिशर ? मुकुल चौधरी की तूफानी पारी ने KKR के खिलाफ पलटा मैच

Story 1

ईरान-अमेरिका जंग पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित: ट्रंप के लिए बिछा है खौफनाक जाल!

Story 1

स्टिंग कांड से बंगाल की सियासत में भूचाल : हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी और टीएमसी को दी सीधी चुनौती