उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह अपने विरोधियों को सीधी धमकी देते नजर आ रहे हैं।
जेसीबी नहीं, पोकलैंड चलेगी
असोहा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल सिंह ने कहा, विरोधियों, इस बार घर-द्वार और जमीन-जायदाद बेचकर मुझे हराने का प्रयास कर लो। अगर जनता ने मुझे दोबारा चुन लिया, तो जो चोर-उच्चके हैं, वे जेल के अंदर नजर आएंगे।
विधायक ने आगे आक्रामक लहजे में कहा कि अगर उन्हें फिर से मौका मिला, तो विरोधियों की जो थोड़ी-बहुत दुकानें बची हैं, उन्हें गिराने के लिए जेसीबी नहीं, बल्कि पोकलैंड मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
नौ साल से बंद है दलाली
विधायक ने अपने भाषण में दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में उन्होंने क्षेत्र में चल रही दलाली को पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो बड़े नेता खुद को रसूखदार समझते थे, वे अब थाने की बाउंड्री के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं कर सकते।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आज उनके गांव के छोटे कार्यकर्ता भी सीना तानकर थाने में अपना काम करवाने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर गांव और हर समाज में नए नेतृत्व को तैयार किया है।
अतीत में नागिन डांस से आए थे चर्चा में
विधायक अनिल सिंह का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब महज 10 दिन पहले उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में विधायक पार्टी के एक कार्यक्रम में नागिन धुन पर जमकर थिरकते नजर आए थे।
उस समय भी विधायक के अनौपचारिक अंदाज और डांस को लेकर लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं की थीं। अब, इस ताजा धमकी भरे वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह वीडियो राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*नागिन डांस के बाद उन्नाव भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस बार विधायक विरोधियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। विधायक कह रहे हैं कि घर-दुआर बेचकर हमे हरा दो। वरना जीत गया तो जेसीबी नहीं पोकलैंड चलेगी। pic.twitter.com/EsdYQZr2xy
— Dinesh Rathour Journlist (@DineshRathour8) April 9, 2026
नीतीश की मंद मुस्कान और दिल्ली का नया सियासी समीकरण: कौन होगा JDU चीफ का राइट हैंड ?
फिल्मी स्टाइल में खत्म हुआ हाई-स्पीड चेज़: पुलिस से बचने के लिए घंटों हाईवे पर दौड़ाई कार, अंत में खुद को मारी गोली
शादी की खुशियां पल भर में तब्दील हुईं मातम में, आंधी ने उड़ाया पंडाल
वानखेड़े में रवि शास्त्री का नाम: क्रिकेट के मक्का में मिला जीवन का सबसे बड़ा सम्मान
1360 टन का भीमकाय पोर्टल बीम : बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रेलवे ने रचा इंजीनियरिंग का नया इतिहास
20 साल बिहार की सेवा की, अब दिल्ली संभालेंगे नीतीश ; राज्यसभा शपथ से पहले सियासी हलचल तेज
शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, वायरल वीडियो में दिखा खिलाड़ी का दर्द
KKR vs LSG: फिन एलन का विकेट या अंपायर की गलती? ईडन गार्डन्स में मचा बवाल
ईरान-अमेरिका मध्यस्थता: पाकिस्तान पर इज़राइल को भरोसा नहीं, राजदूत अजार ने उठाए गंभीर सवाल
VerSe Innovation का बड़ा दांव: प्रसन्ना प्रसाद बने नए CPTO, अब AI और डेटा साइंस से बदलेगी डिजिटल दुनिया