मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने अपनी गति और सटीकता से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुजरात के मणिनगर में सक्रिय रेलवे ट्रैक के ऊपर 1360 मीट्रिक टन वजनी पोर्टल बीम को सफलतापूर्वक स्थापित कर भारतीय रेलवे ने इंजीनियरिंग का लोहा मनवाया है।
3.5 घंटे में पूरा हुआ चुनौतीपूर्ण कार्य इतने भारी-भरकम बीम को सक्रिय रेलवे ट्रैक के ऊपर लगाना एक जटिल चुनौती थी। इसे बेहद सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल और एडवांस्ड प्लानिंग के साथ मात्र 3.5 घंटे में पूरा किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे भारतीय इंजीनियरिंग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।
आखिर क्या है यह पोर्टल बीम ? सिविल इंजीनियरिंग में पोर्टल बीम एक ऐसी संरचना है जो दो वर्टिकल कॉलम को ऊपर से जोड़कर छत जैसा आकार देती है। मणिनगर में स्थापित इस बीम का वजन 1360 मीट्रिक टन है। अनुमान के मुताबिक, इस एक स्ट्रक्चर की लागत 13 से 20 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
15 अगस्त 2027 का है लक्ष्य रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक मुंबई-अहमदाबाद रूट पर रफ्तार भरने लगेगी। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से आम जनता के लिए खोला जाएगा।
2 घंटे में पूरी होगी 508 किलोमीटर की दूरी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा है। सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन मात्र 2 घंटे 7 मिनट में मुंबई से अहमदाबाद का सफर तय करेगी। वर्तमान में सड़क या सामान्य रेल मार्ग से लगने वाले समय की तुलना में यह एक क्रांतिकारी बदलाव होगा।
1.08 लाख करोड़ का है प्रोजेक्ट इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 1,08,000 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सहयोग से किया जा रहा है। 12 फरवरी 2016 से शुरू हुए इस कार्य में केंद्र सरकार के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र सरकार की भी भागीदारी है।
PHOTO | Gujarat marks a major engineering milestone in the Mumbai-Ahmedabad Bullet Train project with the successful launch of one of the heaviest portal beams over active railway tracks in Maninagar. Weighing around 1360 metric tonnes, the operation was completed in just 3.5… pic.twitter.com/tZOSIcK7nl
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
ईरान-अमेरिका युद्धविराम: पर्दे के पीछे चीन की साइलेंट डिप्लोमेसी और ट्रंप का कबूलनामा
हार के बाद टूटे डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल के इस बड़े दिल ने जीत ली महफिल
तेल संकट के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक : अरुणाचल में 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी देश की ऊर्जा तस्वीर
39 रुपये का दांव और 4 करोड़ का जैकपॉट: एक रात में बदली मजदूर की किस्मत
फिल्मी स्टाइल में खत्म हुआ हाई-स्पीड चेज़: पुलिस से बचने के लिए घंटों हाईवे पर दौड़ाई कार, अंत में खुद को मारी गोली
18 साल का इंतज़ार और 800 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: राका के साथ अल्लू अर्जुन-एटली का धमाका
डेविड मिलर का अतिआत्मविश्वास पड़ा भारी, प्रसिद्ध कृष्ण की चतुराई ने बदला मैच का रुख!
गाजियाबाद: वीडियो गेम के मामूली विवाद ने ली किशोर की जान, चाकू घोंपकर हत्या के बाद सनसनी
आखिरी गेंद का हाई-वोल्टेज ड्रामा: गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से रौंदा, वॉर्नर की टीम चूकी जीत
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक है मौका