अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मुकाबला फैंस के लिए किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को महज 1 रन से मिली हार न केवल प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाली थी, बल्कि दिल्ली के खेमे के लिए भी किसी बुरे सपने जैसी थी।
जीत के दहलीज पर टूटी उम्मीदें लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच आखिरी गेंद तक खिंच गया था। दिल्ली को जीत के लिए दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे। डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की चतुराई भरी स्लोअर बाउंसर ने बाजी पलट दी। बाई का रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली के हाथ से जीत छिन गई।
मैदान पर छलके मिलर के आंसू मैच खत्म होते ही डेविड मिलर पूरी तरह टूट गए। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को जीत के करीब लाने के बाद अंतिम क्षणों में हुई चूक ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। वे मैदान पर ही भावुक हो गए और हार का मलाल उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।
अक्षर पटेल का खेल भावना भरा अंदाज मिलर को इस कदर हताश देख दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने खेल भावना की मिसाल पेश की। जैसे ही मैच समाप्त हुआ, अक्षर तुरंत मिलर के पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें ढांढस बंधाया। अक्षर का यह मानवीय व्यवहार सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
गुजरात का विशाल स्कोर और मिलर की फाइट इससे पहले गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर (52), शुभमन गिल (70) और वाशिंगटन सुंदर (55) की शानदार पारियों की बदौलत 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली के केएल राहुल (92) ने बेहतरीन शुरुआत दी थी।
मिलर अपनी उंगली में चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 18वें ओवर के बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था। उन्होंने मोहम्मद सिराज के ओवर में 23 रन जड़कर दिल्ली में उम्मीद जगाई थी। मिलर ने 20 गेंदों में नाबाद 41 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन अंत में उनकी यह मेहनत काम नहीं आ सकी।
Watch it yourself to believe it 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
A nerve-wrecking finish to a #TATAIPL classic 🥶 @gujarat_titans fans, you can breathe now 😅
Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/Wh5EQvshqd
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट
नोएडा से भी छोटा देश, भारत ने क्यों बिछाईं अपनी कूटनीतिक बिसात?
व्हाट्सएप का बड़ा अपडेट: अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग, अनजान लोगों से मिलेगी सुरक्षा
ये क्या कर रहे हो नेहरा जी! शुभमन गिल की गलती पर भड़के कोच, वीडियो हुआ वायरल
इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को... : समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!
मौत को मात: उफनते नाले में गिरा मासूम, 60 साल के देवदूत ने पलक झपकते ही बचाई जान
मिडिल ईस्ट में फायरस्टॉर्म : वॉशिंगटन-तेहरान में युद्धविराम, फिर भी लेबनान में जारी है इजरायल का तांडव
हिमंता बिस्वा सरमा की मुश्किलें बढ़ीं: पवन खेड़ा ने भाई और विदेशी कनेक्शन पर दागे गंभीर सवाल
बिहार में नेतृत्व परिवर्तन और खरगे का सांप वाला बयान: BJP का दो टूक जवाब
30,000 करोड़ की विरासत पर जंग: संजय कपूर की मां का बहू प्रिया पर गंभीर आरोप, सब हड़पना चाहती है